गीता सौरोत महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर महिला सम्मान अवार्ड से सम्मानित
उत्तर प्रदेश के आगरा में राष्ट्रीय विकास संगठन ने किया सम्मानित

आगरा, 17 मार्च। राष्ट्रीय विकास संगठन की राष्ट्रीय मंत्री एवं हरियाणा सरकार द्वारा 2 बार सिक्स स्टार पंचायत अवार्ड व एक बार हरियाणा पंचायत शक्ति अवार्ड से राज्य स्तर पर सम्मानित पलवल जिले के गांव जनाचौली की सरपंच श्रीमती गीता सौरोत को उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला सशक्तिकरण व समाजसेवा के कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर महिला सम्मान के अवार्ड से नवाजा गया है। गीता सौरोत भारतीय जनता पार्टी में पलवल जिले की जिला मंत्री भी हैं। यह सम्मान उन्हें बुधवार को राष्ट्रीय विकास संगठन की आगरा स्थित राजा मंडी कैंप कार्यालय पर आयोजित राष्टीय विकास संगठन की राष्ट्रीय बैठक में प्रदान किया गया है। बैठक में राष्ट्रीय विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सिंह राणा बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रहे जबकि कार्यग्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूरनचंद वर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, पेड़ लगाओ, जल बचाओ-पर्यावरण बचाओ आदि सामाजिक मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया। वहीं इस मौके पर मौजूद कार्यक्रम में संगठन से जुडे उत्तर प्रदेश, हरियाणा व उत्तरांचल से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
समाजसेवा के कार्यों में जुटा है राष्ट्रीय विकास संगठन: ओम सिंह राणा
राष्ट्रीय विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सिंह राणा ने कहा कि उनका संगठन राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र प्रथम के नारे के साथ कार्य करते हुए समाजसेवा के कार्यों में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि संगठन उत्तर प्रदेश के 21 जिलों, हरियाणा के 10 जिलों व उत्तरांचल सभी शहरो में काम कर रहा है। वहीं महिला सशक्तिकरण, पेड़ लगाओ, जल बचाओ-पर्यावरण बचाओ के मुद्दों पर कार्य करते हुए लोगों का जागरूक कर रहा है।
पर्यावरण व महिला सशक्तिकरण के प्रति जागृत हों लोग: गीता सौरोत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय विकास संगठन की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती गीता सौरोत ने अपने संबोधन में जहां लोगों को पर्यावरण के प्रति जागृत किया वहीं महिलाओं से महिलाओं से अपने हकों के प्रति जागृत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से ही पर्यावरण को शुद्ध किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने की अपील करते हुए कहा कि पौधों से ही इंसान स्वच्छ-सुंदर माहौल में जीवन यापन कर सकता है।
कार्यक्रम मे प्रिंसिपल वीरेंद्र कुमार गर्ग, एडवोकेट दीपक जैन प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, अरविंद कुमार चौहान राष्ट्रीय मंत्री, चंद्रशेखर राष्ट्रीय मंत्री, संजय सिंह सोम प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय कुमार वर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी, हरी किशन वर्मा ,विक्रम सिंह तोमर जिलाध्यक्ष आगरा, श्रीमती रितु वर्मा, श्रीमती शालिनी वर्मा, श्रीमती मधु वर्मा, श्रीमती चंद्रवती बर्मा, विजय वर्मा, गजेंद्र वर्मा, मनीष जैन, शैलेंद्र सिकरवार, वीर प्रताप सिंह, दिलीप वर्मा ,मनीष कुमार, ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।