अंतर्राष्ट्रीयचंडीगढ़दिल्लीफरीदाबादबिज़नेसराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहरियाणा

रंजीत रॉवल भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में शामिल

जिले के प्रमुख समाजसेवी, युवा उद्यमी एवं रॉवल कन्सट्रैक्शन के चेयरमैन हैं रंजीत रावल

देशपाल सौरोत की रिर्पोट
फरीदाबाद, 13 जून। जिले के प्रमुख समाजसेवी एवं युवा उद्यमी व रॉवल कन्सट्रैक्शन के चेयरमैन रंजीत रावल को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति सोमवार को सेक्टर-11 स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजयुमो की आयोजित जिला स्तरीय बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री गोल्डी अरोडा, जिला उपाध्यक्ष योगेश तेवतिया सहित जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष भी उपस्तिथ रहे। बता दें कि मूलरूप से फरीदाबाद के सेक्टर-9-10 निवासी रंजीत रावल की पहचान जिले में एक झुझारू एवं संघर्षशील युवा नेता के रूप में होती है। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र सहित समूचे जिले के युवाओं सहित हर वर्ग में उनकी गहरी पैंठ है। गत विधानसभा चुनावों में भी रंजीत रावल ने फरीदाबाद विघानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र गुप्ता की जीत के लिए अपने सैकडों की संख्या में समर्थकों सहित जी तोड मेहनत की थी।
पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए थे रंजीत रॉवल
यहां गौरतलब है कि रंजीत रावल ने अपनी राजनैतिक पारी की शुरूआत कांग्रेस पार्टी से की थी। कांग्रेस पार्टी में की गई कडी मेहनत व संघर्ष के बलबूते रंजीत रावल को

फोटो: रंजीत रॉवल, सदस्य जिला कार्यकारिणी भाजयुमो फरीदाबाद।

फरीदाबाद में कांग्रेस पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी और रंजीत रावल उस समय के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर के जिले में खासमखासों में गिने जाते थे। जिले में डॉ. अशोक तंवर के होने वाले कार्यक्रमों में कोई भी ऐसा समारोह नहीं रहा जिसमें रंजीत रावल के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में युवाओं ने भाग न लिया हो। डॉ. अशोक तंवर के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हटने के बाद गत विधानसभा चुनावों में रंजीत रावल ने अपने सैकडों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए थे। क्योंकि रंजीत रावल, रावल कन्सट्रैक्शन के चेयरमैन हैं और घर-मकान-दुकान-कंपनी व सोसायटी का निर्माण करते हैं, इससेे उनका नाम जिले के बडे बिल्डरों में भी शुमार होता है। जिससे वह जिले के हर वर्ग में गहरी पैंठ रखते हैं। मृदु भाषी रंजीत रावल के भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त होने पर जिले में भाजपा को बडा लाभ होगा।
पूरी निष्ठा से निभाऊगा जिम्मेदारी: रंजीत रॉवल
वहीं भाजपा की जिला कार्यकारिणी में शामिल होने पर रंजीत रावल ने अपनी इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहण मंत्री मूलचंद शर्मा, बढख़ल की विधायक एवं हरियाणा की पूर्व मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा, फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला व जिला महामंत्री गोल्डी अरोडा का विशेष आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसे पूरी निष्ठा एवं लगन से निभाएंगे तथा जिले में एक अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को पार्टी संगठन से जोड़ा जाएगा।
भाजपा ही ऐसी पार्टी जिसमें आम कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंचता है: गोल्डी आरोडा
वहीं दूसरी तरफ अपनी नियुक्ति पर आज रंजीत रॉवल ने अपने समर्थकों सहित जिला कार्यालय पहुंच युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला व जिला महामंत्री गोल्डी आरोडा को फूलों के बुक्के देकर उनका आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर जिला महामं


फोटो: गोल्डी अरोडा, जिला महामंत्री भाजयुमो फरीदाबाद।

त्री गोल्डी अरोडा ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारी रंजीत रावल का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा एक कैडरबेस संगठनात्मक पार्टी है तथा भाजपा में सही मायनों में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को उनकी पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनैतिक पार्टी जिसमें एक आम कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री पद तक तथा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक की कुर्सी को सुशोभित करता है। उन्होंने रंजीत रॉवल को एक मेहनती, कर्तव्यनिष्ठ, समाजसेवी, जुझारू एवं संघर्षश्ील नेता की संज्ञा देते हुए आशा व्यक्त की कि उन्हें उम्मीद है कि वह इस पद पर रहते हुए जिले में सगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

कौन-कौन बडे पदाधिकारी
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला द्वारा जारी पदाधिकारियों की सूची में रंजीत रावल को युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया गया है जबकि जिला मिडिया व आई.टी प्रभारी केरूप में समीर टंडन की नियुक्ति की गई है। वहीं अजरोंदा मंडल अध्यक्ष रिंकू शर्मा, मुजेसर मंडल अध्यक्ष सन्नी कुमार,सराय मंडल अध्यक्ष करण गोयल, सेहतपुर मंडल अध्यक्ष अनुज शर्मा, खेडी मंडल अध्यक्ष अंकित पीलवान, सीकरी मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह, छांयसा मंडल अध्यक्ष मन्नूदत्त, फतेहपुर मंडल अध्यक्ष खजान ठाकुर, एन.एच मंडल उपाध्यक्ष साहिल नरूला, सीही मंडल उपाध्यक्ष धीरज डुडेजा और खेडी मंडल महामंत्री अरविन्द चंदीला को नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!