फोटो-कृष्णपाल गुर्जर, केन्द्रीय मंत्री।
पलवल जिले के भाजपा नेताओं ने झोंकी ताकत, सभी तैयारियां हुई पूरी
देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
पलवल, 17 जनवरी। केंद्रीय सहकारिया राज्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेता कृष्णपाल गुर्जर के सम्मान में पलवल की अनाज मंडी में 18 जनवरी रविवार को होने वाली नव वर्ष मिलन समारोह रैली की सफलता के लिए पलवल जिले के भाजपा नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रैली में 15 से 20 हजार लोगों के शिरकत करने का दावा किया जा रहा है। इस रैली को लेकर पलवल की अनाज मंडी में स्थित 2 टीन शैडों का मिलान कर उससे भी बडा टैंट लगाया गया है तथा रैली स्थल पर महिलाओं के लिए अलग से सेक्टर बनाया जा रहा है वहीं क्षेत्र के लोगों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के विशेष कार्य अधिकारी किरनपाल खटाना ने स्वयं उठाया हुआ है रैली की सफलता की तैयारियों का जिम्मा
वहीं उक्त रैली की सफलता की तैयारियों का जिम्मा केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के विशेष कार्य अधिकारी किरनपाल खटाना ने स्वयं उठाया हुआ है और उन्होंने सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सोंप दी है। रैली को लेकर जिले के भाजपा नेताओं की बैठकों के दौर लगातार जारी हैं तथा तैयारी को फाइनल टच दे दिया गया है।
ये नेता मुख्यरूप से संभाल रहे रैली की सफलता की कमान
रैली की सफलता के लिए मुख्यरूप से पलवल जिले के सबसे बडे भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव रहे पलवल के पूर्व विधायक एवं भाजपा हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव दीपक मंगला, होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन, मार्केट कमेटी हथीन के चेयरमैन हरजीत डागर, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, युवा भाजपा नेता राजीव कत्याल, पूर्व पार्षद महेंद्र भड़ाना सहित भाजपा किसान मोर्चा गुडग़ांव के प्रभारी वीरेन्द्र शर्मा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, वह लगातार लोगों को आमंत्रित करने के लिए अलग अलग ग्रुप में जनसंपर्क कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस रैली में 15 से 20 हजार लोग शिरकत कर केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की जमीनी पकड का एहसास कराएंगे। उनका दावा है कि पलवल की अनाज मंडी में होने वाली यह रैली आज तक की सबसे बड़ी रैली होगी क्योंकि कृष्णपाल गुर्जर ने केन्द्रीय मंत्री रहते हुए पलवल जिले में जबरदस्त विकास किया है, जिसके चलते पलवल जिले की जनता उन्हें अपार स्नेह देती है। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं इस रैली की सफलता के लिए नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डॉ. यशपाल, पंचायत समिति पलवल की चेयरमैन के प्रतिनिधि भगत सिंह घुघेरा, पंचायत समिति हसनपुर के अध्यक्ष अजीत सिंह, नगर परिषद होडल के चेयरमैन प्रतिनिधि शीशपाल कड्डन ने भी रैली की सफलता के लिए एडी-चोटी का जोर लगा दिया है। उन्होंने बताया कि जिले के लोगों में रैली को लेकर जबरदस्त जोश है तथा रैली भीड के लिहाज से नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। इनके अलावा हथीन के पूर्व विधायक प्रवीण डागर व केहर सिंह रावत ने भी रैली की सफलता का दावा किया है।

