फोटो-पलवल की अनाज मंडी में आयोजित विशाल रैली में उमडे जनसैलाब के बीच केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक हरेन्द्र रामरतन, पूर्व विधायक दीप मंगला, चेयरमैन हरजीत डागर, विधायक मूलचंद शर्मा व अन्य।
पलवल में केन्द्रीय मंत्री गुर्जर के सम्मान में आयोजित रैली में जुटा अपार जनसैलाब
ब्यूरो रिपोर्ट/ देशपाल सौरोत
पलवल, 18 जनवरी। रविवार को बृज की धरती पलवल की अनाज मंडी में आयोजित नव-वर्ष मिलन रैली में उमडे हजारों की तादाद में अपार जनसैलाब ने आज साफ राजनैतिक संदेश दिया कि यहां के लोगों के दिलों में केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर ही बसते हैं। वहीं भारी भीड से गदगद केन्द्रीय मंत्री गुर्जर ने भी कडाके की ठंड में अपने व्यंगो से राजनैतिक गर्मी लाने का कार्य किया। उन्होंने जहां अपना पूरा भाषण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विकास पर फोकस रखा वहीं उन्होंने अपने राजनैतिक विरोधियों को साफ संदेश भी दिया कि वह मुगालते में न रहें क्योंकि लोकतंत्र में जनतंत्र ही सबसे बडी शक्ति होती है और आज इस मैदान में ठहाके मार रहा भारी जनसैलाब बता रहा है कि असली ताकत इन्हीं की दैन है। उन्होंने मंच से अपने राजनैतिक विरोधियों का नाम लिए बगैर इशारों-इशारों में खुली चेतावनी भी दी कि कुछ नेता मेरे समर्थकों के पहुंचने पर अंदर से कुंदी लगा लेते हैं लेकिन उन्हें यह एहसास करा दें कि उन्हें बाहर से दरवाजा बंद भी करना आता है। उन्होंने इशारों में कहा कि कुछ लोगों का लहजा बता रहा है कि दौलत नई-नई है।
किसी एक नेता नहीं अपितु कई गुर्जर समर्थकों पर था रैली की सफलता का भार
बता दें कि रविवार को पलवल जिले में केन्द्रीय मंत्री गुर्जर सर्मथकों ने नव-वर्ष मिलन समारोह नामक एक बडी रैली का आयोजन किया था। इस रैली की कोई एक भाजपा नेता आयोजक नहीं था बल्कि गुर्जर समर्थकों के एक बडे समूह पर इस रैली की सफलता का भार थ। रैली की सफलता की तैयारियों का जिम्मा जहां केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के विशेष कार्य अधिकारी किरनपाल खटाना ने स्वयं उठाया हुआ था वहीं होडल के विधायक हरेन्द्र रामरतन, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के राजनैतिक सचिव रहे पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला, मार्केट कमेटी हथीन के चेयरमैन हरजीत डागर, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल व हर्ष कुमार, पूर्व विधायक रामरतन, प्रवीण डागर व केहर सिंह रावत, नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डॉ. यशपाल, भाजपा किसान मोर्चा गुडग़ांव के प्रभारी वीरेन्द्र शर्मा, पूर्व पार्षद महेंद्र भड़ाना सहित पलवल, होडल व हथीन की नगर परिषदों के चेयरमैन, जिला परिषद के चेयरमैन आदि अनेकों भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एडी-चाटी का जोर लगाया हुआ था। इस रैली के लिए अनाज मंडी में 2 टीन शैडों को मिलाकर कुल शैडों का बडा पंडाल बनाया गया था जिसमें 15 से 20 हजार लोगों के बैठने का व्यवस्था थी।
पुष्प वर्षा कर दी नव वर्ष की बधाई
रैली के मंच पर पहुंचने से पहले केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर अनोखे अंदाज में थे। रैली के लिए सीधे मंच पर पहुंचने की बजाय मंत्री गुर्जर जनता के बीच से होकर के उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़े। अभिवादन स्वीकार करने के दौरान कृष्ण पाल गुर्जर और उनके साथ जिले के सभी भाजपा नेता उपस्थित जन समूह पर पुष्प वर्षा करते हुए तथा उनका नव वर्ष मकर संक्रांति वह लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़े। उनका यह अंदाज सभागार में मौजूद लोगों को इस कदर भाया कि लोगों ने भी उठकर भारी जय घोष के साथ उनका स्वागत किया।
अनूठे अंदाज में विधायक हरेंद्र रामरतन ने किया जनता का अभिवादन
जनता बोली- विधायक हो ऐसा..
पलवल । रैली के मंच पर होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। रैली में भागीदारी करने के लिए वे बड़े काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मंच पर पहुंचकर उन्होंने घुटने के बल बैठकर हाथ जोडक़र उपस्थित जन समूह का अभिवादन किया। पूरे हरियाणा प्रदेश में बड़े दलित नेता के रूप में अपना स्थान बना रहे हरेंद्र राम रतन अपने सरल में सहज स्वभाव के चलते लोगों के बीच वैसे भी खासे लोकप्रिय हैं। इस मौके पर जनता बोली विधायक हो ऐसा।
पूर्व विधायक दीपक मंगला समर्थकों की उपस्थिति भी रही दमदार
मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव एवं पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला के समर्थकों की उपस्थिति भी रैली में काफी दमदार रही। भारी संख्या में मंगला समर्थकों ने रैली में शिरकत कर केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को बडी ताकत प्रदान की।
चेयरमैन हरजीत डागर भी पहुंचे सैकडों वाहनों के साथ
मार्केट कमेटी हथीन के चेयरमैन हरजीत डागर भी सैकडों गाडियों के लंबे काफिले के साथ रैली स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फूलों के बुक्के देकर केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जोरदार स्वागत किया।
सामाजिक संस्थाओं ने किया अभिनंदन
पलवल। अनाज मंडी में हुई नववर्ष मिलन समारोह रैली में बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थाओं ने भी भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी ने अपने-अपने अंदाज में स्मृति चिन्ह भेंट कर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का। अभिनंदन करने वाली सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों में मुख्य रूप से ब्राह्मण समाज, वैश्य अग्रवाल समाज, पंजाबी सभा, दलित समाज, ओबीसी समाज, पलवल अनाज मंडी एसोसिएशन, पलवल सरपंच एसोसिएशन, राजपूत समाज, पूर्व सैनिक संगठन, आर्य समाज टीकरी ब्राह्मण, बंजारा समाज शाहिद और भी कई संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल थे।
मोदी-सैनी के नेतृत्व में नया हरियाणा लिख रहा विकास के नये आयाम : कृष्णपाल गुर्जर
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बदल रही देश-प्रदेश की विकास की तस्वीर को प्रभावी रूप में उकेरा। उन्होंने दावा किया 11वीं से चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका भारत देश जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि पलवल को जल्द ही मैट्रो की सौगात दी जाएगी, जिसका काम वर्ष-2026 में ही शुरू करवाया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री गुर्जर रविवार को पलवल की अनाज मंडी में आयोजित विशाल नव-वर्ष मिलन रैली में उमडे हजारों की संख्या में अपार जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनका लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया वहीं उन्हें 36 बिरादरी व हर वर्ग के प्रतिनिधयों द्वारा अलग-अलग पगडी भेंट की गई तथा उनका बडी माला से भी स्वागत किया गया।
कृ़ष्णपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री मोदी के नये भारत की बदलती तस्वीर का खुलकर किया बखान..
रैली के दौरान केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विशेष रूप से मोदी के नये भारत की बदलती तस्वीर की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता के अटूट विश्वास के बूते ही केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री मोदी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता के विश्वास को परिणाम दिए हैं, जिससे विकास तीव्र गति से जारी है। प्रधानमंत्री मोदी का नया भारत व नायब सिंह सैनी का नया हरियाणा आज विकास के नये आयाम लिख रहा है। सरकार का एक ही लक्ष्य है कि अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति का कल्याण किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले 11-12 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व जहां देश-प्रदेश में विकास कार्यों को गति प्रदान की गई है वहीं पलवल जिला के विकास के लिए बड़ी परियोजनाओं पर कार्य गति में है और जल्द ही इसी टर्म में बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो भी चलाई जाएगी।
मोदी का नया भारत संकट में जीवन का अहसास कराता है: गुर्जर
केन्द्रीय मंत्री श्री गुर्जर ने कहा कि मोदी का नया भारत संकट में जीवन का अहसास कराता है। कोरोना काल व यूके्रन युद्घ तथा हर संकट के समय में मोदी के नेतृत्व में देश के नागरिकों की रक्षा की गई है। पहले रेल चलती थी किंतु आज दौड़ती है। लाल चौक पर पहले तिरंगा फहराने की बात भी नहीं होती थी जबकि आज स्थाई तौर पर तिरंगा स्थापित किया गया है। मोदी के नये भारत में पत्थरबाजों पर नकेल कस दी है और आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। पहले 125 जिलों में नक्सलवाद था जबकि आज यह मात्र 10 जिला में रह गया है। गृह मंत्री ने घोषणा की है कि मार्च-2026 तक देश पूर्ण रूप से नक्सलवाद मुक्त होगा। अब चंबल में फसलें लहराती हैं। नव वर्ष पर अब लोग धार्मिक स्थानों की यात्रा करते हैं। जवाबी कार्रवाई के लिए देश की सेना को अब दिल्ली के हुक्म का इंतजार नहीं करना पड़ता। नये भारत में भ्रष्टïाचार के लिए कोई जगह नहीं है। देश के 12 करोड़ किसानों के खातों में सीधे तौर पर पूरा पैसा जाता है।
मोदी का नया भारत देश अब किसी पर निर्भर नहीं
केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर ने कहा कि मोदी के नये भारत में देश अब किसी पर निर्भर नहीं है। यही कारण है कि निर्यात तेजी से बढ़ा है। देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। अस्सी करोड़ लोगों को पांच किलो अनाज मुफ्त प्रदान किया जाता है। सरकार फाइलों में नहीं अपितु लोगों की लाइफ में नजर आती है। उन्होंने कहा कि मोदी के विकास पर जनता ने मुहर लगाई है, जिससे विपक्ष को लगातार हार ने बौखला दिया है। इस बौखलाहट से विपक्ष अफवाह फैलाने में लगा है और अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है। विपक्ष को कभी ईवीम, कभी चुनाव आयोग तो कभी स्याही में गड़बड़ी नजर आती है। जबकि गड़बड़ी इनके दिमाग में है जो जनता को गुमराह करने में लगा है। मनरेगा के नाम पर भी विपक्ष जनता को बहका रहा है।
रिकार्डतोड कार्य हुए फरीदाबाद-पलवल लोकसभा में
केंद्रीय सहकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में बिना सिफारिश के योग्य युवाओं को नौकरी दी गई है। उन्होंने प्रदेश में हुए विकास कार्यों के साथ फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में करवाये गये विकास के कामों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से गुरूग्राम-फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड ट्रेन की सौगात मिलेगी। आने वाले समय में इतना विकास किया जाएगा कि किसानों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। साथ ही उन्होंने शायराना अंदाज में विपक्ष और विरोधियों पर निशाना साधते हुए काम करने की नसीहत दी। उन्होंने युवा पीढ़ी का भी आह्वïान किया कि वे विकसित भारत के स्वप्र को पूरा करने के लिए खुद का समर्पण करें।
विकास पुरूष हैं कृष्णपाल गुर्जर: हरेन्द्र रामरतन
इस मौके पर होडल के विधायक हरेन्द्र रामरतन ने कृष्णपाल गुर्जर को विकास पुरूष की संज्ञा देते हुए कहा कि आज विपक्ष भी विकास की गति की प्रशंसा कर रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर लोगों का इतना विश्वास है कि वह जिसे कहें विधायक बना देते है।
रैली में जुटा अपार जनसैलाब बता रहा मंत्री गुर्जर कीर लोकप्रियता: दीपक मंगला
मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव रहे पलवल के पूर्व विधायक एवं हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक मंगला ने कहा कि नव वर्ष मिलन समारोह में जुटे जनसमूह ने सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को और मजबूती प्रदान की है, जिन्होंने इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने अपार जनसैलाब का आभार भी व्यक्त किया।
ये बडे नेता रहे मुख्यरूप से मौजूद
रैली में होडल के विधायक हरेन्द्र रामरतन, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलक्खा व सतीश फागना के अलावा मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव एवं पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला, मार्केट कमेटी हथीन के चेयरमैन हरजीत डागर, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल व हर्ष कुमार, पूर्व विधायक रामरतन, प्रवीण डागर व केहर सिंह रावत, केन्द्रीय मंत्री के विशेष कार्य अधिकारी किरणपाल खटान, जिला परिषद फरीदाबाद के वाईस चेयरमैन धर्म चौधरी, नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डॉ. यशपाल, भाजपा किसान मोर्चा गुडग़ांव के प्रभारी वीरेन्द्र शर्मा, पूर्व पार्षद महेंद्र भड़ाना, राजीव कत्याल सहित पलवल, होडल व हथीन की नगर परिषदों के चेयरमैन, जिला परिषद के चेयरमैन सहित जिले से अनेकों पार्टी नेता मुख्यरूप से मौजूद थे।
जिला के ये भाजपा नेता भी रहे मुख्यरूप से मौजूद
रैली में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, चंद्रभान गुप्ता, गिर्राज डागर, लीलाधर वर्मा और जवाहर सौरौत, डॉ. बलदेव अलावलपुर, विजय लोहिया, नगर परिषद होडल के चेयरमैन प्रतिनिधि शीशपाल सोरोत, सुमित राजपूत, जगमेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, भगत सिंह घुघेरा, अजीत सिंह, शशिबाला तेवतिया, मोनू सरपंच नरेंद्र चेयरमैन आदि मुख्यरूप भी विशेष रूप से शामिल रहे।

फोटो-पलवल की अनाज मंडी में आयोजित विशाल रैली में उमडे जनसैलाब के बीच केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक हरेन्द्र रामरतन, पूर्व विधायक दीप मंगला, चेयरमैन हरजीत डागर, विधायक मूलचंद शर्मा व अन्य।

फोटो- रैली में मंच पर घुटनों के बल बैठकर जनता का हाथ जोडकर अभिवादन करते होडल के विधायक हरेन्द्र रामरतन

