फोटो- सोमवार को फरीदाबाद में पत्रकारों के वार्ता करते सांसद दीपेन्द्र हुड्डा साथ हैं विजय प्रताप सिंह व अन्य।
ईडी के छापे के बाद पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस सांसद
ब्यूरो रिपोर्ट/ देशपाल सौरोत
फरीदाबाद, 19 जनवरी। रोहतक के कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने पूर्व चौधरी मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निवास पर ईडी की रेड की कुट शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि ईडी की इस कार्यवाही से साफ हो गया है कि यह पूरी तरह से राजनैतिक प्रतिशोध की भावना के तहत कराया गया है। उन्होंने कहा कि निंदा राजनैतिक वजह से नहीं बल्कि इसलिए जरूरी है कि पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप सिंह हरियाणा में सादगी, ईमानदारी और अच्छे विचारों के लिए जाने जाते हैं। इस परिवार के आचरण, व्यवहार पर कोई ऊंगली नहीं उठा सकता। ऐसे में ईडी की विश्वसनीयता पर सवाल खडे हो गए हैं।
कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने समूचे देश में विपक्ष के नेताओं के खिलाफ सरकारी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि देश में शायद ही विपक्ष का कोई ऐसा नेता बचा हो जिसपर ईडी, सीबीआई, आईटी का मुकदमा दर्ज न कराया हो। केवल प्रतिशोध की राजनीति से विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयास हो रहे हैं। केन्द्रीय जांच एजेंसियों की कार्यशैली को जनता स्वीकार नहीं करेगी। देश की जनता अन्याय होता हुआ देखती है तो फिर वो न्याय के साथ खडी होती है। उन्होंने कहा कि हम सडक पर भी लडाई लडेंगे, न्यायपालिका में भी लडाई लडेंगे और संसद में भी लडाई । उन्होंने खुलकर कहा कि अगर सरकार में बैठे लोग ये समझते हैं कि ईडी सीबीआई के डर से कांग्रेस जन घरों में बैठ जाएंगे तो ये उनकी भारी भूल है। आज प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कुशासन से पीडित है। कांग्रेस को विपक्ष की भूमिका निभाने से, जनता की आवाज उठाने से कोई नहीं रोक सकता। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा सोमवार को फरीदाबाद में पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह से मिलने उनके निवास पर पहुंचे थे।
ईडी, सीबीआई, जैसी संस्थाओं के बलबूते पर ज्यादा दिनों तक राज नहीं कर पाएगी बीजेपी: दीपेन्द्र हुड्डा
इस अवसर पर पत्रकारों के समक्ष सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि केन्द्रीय एजेंसियां अपराधियों को नहीं, राजनैतिक विरोधियों को परेशान करने में लगी हैं। बीजेपी राज में प्रदेश की जनता खौफ के साये में जी रही है और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। केन्द्रीय जांच एजेंसियों की साख पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि, पिछले 12 वर्ष में 1064 केस दर्ज हुए जिसमें से 1040 विपक्षी नेताओं पर दर्ज किये गए। बाकी में एक भी सत्तारूढ दल का नहीं है। भाजपा ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं के बलबूते पर ज्यादा दिनों तक राज नहीं कर पाएगी।
बीजेपी ज्वाईन कर ली, उन्हें मुकदमों से राहत मिल गयी राहत: दीपेन्द्र
कांग्रेस सांसद ने कहा कि फरीदाबाद में सत्तारूढ़ दल में बैठे लोग एक के बाद एक घोटालों में लिप्त हैं। हरियाणा में जनता कष्ट का जीवन काट रही है और बीजेपी के नेता कॉलोनी काट रहे हैं तो कहीं भ्रष्टाचार के केक काट रहे हैं। हरियाणा समेत अन्य राज्यों के बहुत से ऐसे नेता हैं जिन पर सरकार के इशारे पर मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन जिन लोगों ने सत्ता के दबाव में आकर बीजेपी ज्वाईन कर ली, उन्हें मुकदमों से राहत मिल गयी और जो नहीं झुके उन्हें सत्ता की प्रताडना का शिकार होना पडा। यही नहीं, बीजेपी के शीर्ष नेता जिन्हें भ्रष्टाचारी बताते थे उन्हें अपना प्रमुख सहयोगी बना लिया है। ऐसे में कोई नेता चाहे जितना भी बडा घपला किये हुए हो, बीजेपी में शामिल होते ही पवित्र हो जाता है। हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के अनेक नेता इसका ज्वलंत उदाहरण हैं।
बीजेपी में भ्रष्टाचार को लेकर गुटबाजी: दीपेन्द्र हुड्डा
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पूरे प्रदेश में बीजेपी में भ्रष्टाचार को लेकर गुटबाजी चल रही है। भाजपा शासित प्रदेशों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है और उनके नेता एक के बाद एक घोटालों को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन भाजपा के किसी मंत्री, नेता पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
ये नेता रहे मुख्यरूप से मौजूद
इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूथला के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, हथीन विधायक मोहम्मद इसराईल, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, बडखल से पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह, फरीदाबाद से पूर्व प्रत्याशी लखन सिंगला, बल्लभगढ से पूर्व प्रत्याशी पराग शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता तरुण तेवतिया, सुमित गौड, रिंकू चंदीला, विकास दायमा, उमेश कौशिक, गुलशन बग्गा, जगन डागर, अनिल नेताजी, कृष्ण अत्री, संजय सोलंकी आदि अनेकों मौजूद रहे।
