फोटो- पलवल की गुर्जर बैंसला के बडे गांव बडौली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना द्वारा आयोजित सदभावना यात्रा सभा को संबोधित करते पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह व मंचासीन पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के संयोजन में बडौली से हुआ सदभाव यात्रा का भव्य शुभारंभ
देशपाल सौरोत/ब्यूरो रिपोर्ट
पलवल, 8 जनवरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह की पलवल जिले में चल रही तीसरे चरण की सदभाव
सद्भाव यात्रा को 96वें दिन पलवल विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक जन-समर्थन मिला। बृहस्पतिवार को इस यात्रा का शुभारंभ गुर्जर बैंसलात के बडे गांव बडौली से किया गया जहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के संयोजन में एक बडी जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित भारी जनसमूह ने बडे उत्साह, सहभागिता और आत्मीयता के साथ यात्रा का भव्य स्वागत कर अपने खुले समर्थन का ऐलान किया। इस दौरान लोगों का जोश देखते ही बनता था तथा ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा केे साथ अतिथियों का गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह व पलवल जिले के पूर्व एसपी महाराज सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे जबकि सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना द्वारा की गई।
कहां- कहां से गुजरी सदभाव-यात्रा
पलवल में गुर्जर बैंसलात के बडे गांव बडौली से शुरू हुई सदभाव यात्रा मीसा, चांदहट, घोडी, सिहौल होती हुई पेलक गांव तक पहुंची। यहां भी रास्ते में जगह-जगह यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
कांग्रेस पार्टी ही ऐसी ताकत है जो विभाजनकारी राजनीति का डटकर मुकाबला कर सकती है- बृजेन्द्र सिंह
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसी ताकत है जो भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का डटकर मुकाबला कर सकती है। यह सदभाव यात्रा भाजपा द्वारा समाज को तोडऩे की कोशिशों के खिलाफ एक मजबूत जवाब है। उन्होंने पलवल की गुर्जर बैंसलात में मिले जनता के असीम प्यार के जिला जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता चौधरी बीरेंद्र सिंह का पलवल जिले से गहरा जुड़ाव रहा है। यहां के लोग आज भी उनके पूर्वज स्व. सर छोटूराम के किसान हितैषी कानूनों को याद करते हैं, जिनके माध्यम से 44 लाख हेक्टेयर (लगभग 1 करोड़ 10 लाख एकड़) भूमि किसानों को साहूकारों के कब्जे से मुक्त कराई गई थी।
बृजेन्द्र सिंह की यह सदभाव यात्रा विभाजनकारी राजनीति का लोकतांत्रिक जवाब: बीरेन्द्र सिंह
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह डूमरखां ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए समाज में भाईचारे को खत्म कर विभाजन पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि सद्भाव और भाईचारा ही प्रगति की कुंजी है और पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह की यह सदभाव यात्रा उसी विभाजनकारी राजनीति का लोकतांत्रिक जवाब है।
राहुल गांधी की विचारधारा को आगे बढा रही सदभाव यात्रा: नेत्रपाल अधाना
इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मोहब्बत की दुकान की जो सोच सामने रखी थी, उसकी आवश्यकता आज पहले से कहीं अधिक है। उसी विचार से प्रेरित होकर बृजेंद्र सिंह द्वारा शुरू की गई सद्भाव यात्रा के जज्बे को वे सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में भाईचारे को लगातार कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं। असज गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है जबकि, नौकरियां खत्म हो रही हैं, कारखाने बिक रहे हैं और जंगल-पहाड़ तक नीलाम किए जा रहे हैं। यह सब कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस यात्रा से जुड़ें, ताकि समाज को सही दिशा दी जा सके।
ये भी रहे मुख्यरूप से मौजूद
इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सविता चौधरी, पूर्व पार्षद डॉ. यशपाल मावई, पूर्व पार्षद भूपेन्द्र नौहवार, मास्टर महेन्द्र चौहान, दलबीर सिंह एडवोकेटू, कुलदीप बैंसला, नरेन्द्र चेची, सतीश मंडौतिया, राहित खान, असगर खान सहित बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

फोटो- पलवल की गुर्जर बैंसला के बडे गांव बडौली में आयोजित सदभाव यात्रा सभा में लोगों को गर्म जैकेट बांटते जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना व साथ हैं पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह।

फोटो- पलवल की गुर्जर बैंसला के बडे गांव बडौली में आयोजित सदभाव यात्रा सभा में पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना का पगडी बांधकर स्वागत करते ग्रामीण।

