फोटो-सिटी प्रेस क्लब के प्रधान बिजेन्द्र बंंसल, महासचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनांज मंडल, कार्यकारी प्रधान नवीन धमीजा व संगठन महामंत्री संजय कपूर का स्वागत करते पत्रकार।
बिजेन्द्र बंसल बने सिटी प्रेस के क्लब प्रधान, राजेश शर्मा महासचिव, नवीन धमीजा कार्यकारी प्रधान तो संजय कपूर को मिला संगठन महामंत्री का दायित्व
देशपाल सौरोत/ब्यूरो रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 नवंबर। सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार बिजेन्द बंसल को प्रधान जबकि राजेश शर्मा महासचिव एवं मनोज मंडल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। तीनों महत्वपूर्ण पदों पर हुए चुनाव निर्विरोध घोषित किए गए हैं। अरावली गोल्फ क्लब में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में तीनों पदाधिकारियों के निर्वाचन का पत्र चुनाव अधिकारी उत्तम राज, गजेश छिब्बर व ओमप्रकाश ने उन्हें सोंप दिया। इसके साथ ही क्लब के नव-निर्वाचित प्रधान बिजेन्द्र बंसल ने वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार नवीन धमीजा को पुन: कार्यकारी अध्यक्ष और संजय कपूर को संगठन महामंत्री जैसे बडे पद पर मनोनीत करने की घोषणा कर दी। बता दें कि नवीन धमीजा इससे पूर्व भी क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर विराजमान थे। यहां यह भी गौरतलब है कि सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद एकमात्र ऐसा पत्रकार संगठन है जहां संगठन के प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक प्रणाली से होता है, और बाकयदा इसके लिए नामांकन दाखिल किया जाता है। यह अलग बात है कि संगठन से जुडे सदस्य पत्रकार क्लब के प्रधान बिजेन्द्र बंसल की बेहरत पत्रकार हितैषी सोच व सहयोगात्मक कार्यप्रणाली केे चलते उन्हें पिछले 11 वर्षों से लगातार प्रधान चुनते आ रहे हैं। जबकि राजेश शर्मा को दूसरी बार महासचिव का दायित्व मिला है। नवीन धमीजा इससे पूर्व भी कई बार से कार्यकारी प्रधान चले आ रहे हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने चयन पर पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया है।
दिल्ली-एनसीआर का पहला पत्रकारों का संगठन जो पत्रकारों के हितार्थ कर रहा बडे-बडे कार्य
यहां यह भी ध्यान रहे कि सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद, जिला फरीदाबाद ही नहीं बल्कि हरियाणा और दिल्ली एनसीआर का पहला ऐसा पत्रकार संगठन बन गया है जो अपने संगठन के पत्रकारों के हितार्थ कार्य कर रहा है। अभी हाल ही में क्लब ने संगठन से जुड़े पत्रकारों को स्कूटी वितरित कर पत्रकारिता के जगत में एक नया क्रीतिमान स्थापित किया है। वहीं इससे पूर्व इससे पहले भी संगठन अपने सभी पत्रकारों को लैपटाप बांट चुका है। इलेट्रिक स्कूटी से जहां ग्रीन फरीदाबाद क्लीन फरीदाबाद’ अभियान को भी बहुत बडा बल मिलेगा। वहीं लैपटाप वितरण से संचार क्रांति के इस युग में पत्रकारों को बडी सुविधा प्राप्त हुई है।
क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों की पत्रकार हितैषी सोच
इस कार्य के लिए सिटी प्रेस क्लब के प्रधान बिजेंद्र बंसल, कार्यकारी प्रधान नवीन धमीजा, महासचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज मंडल, संगठन महामंत्री संजय कपूर व संरक्षक उत्तमराज की बडी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जिनके प्रयासों से समय-समय पर पत्रकारों के हितार्थ निर्णय लिए गए हैं। यहां खास बात यह है कि मंत्रियों द्वारा दी गई लाखों रूपये की ग्रांट को क्लब के उक्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिवाली मिलन या दूसरे कार्यक्रमों पर खर्च न करके पत्रकारों व फरीदाबाद के हितार्थ कार्य में खर्च किए गए हैं, जिसके लिए क्लब के उपरोक्त सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। यहां यह भी गौरतलब हैं कि पूर्व में दिपावली मिलन समारोह के आयोजन पर स्वयं क्लब के प्रधान बिजेन्द्र बंसल ने अपने तरफ से खर्च करके संगठन के पैसों का दुरूपयोग न करके सही नेतृत्व का परिचय दिया है जिसकी चहुंओर तारीफ भी होती है।



फोटो-नवीन धमीजा, कार्यकारी प्रधान


फोटो- मनोज मंडल, कोषाध्यक्ष

