
फोटो-शुक्रवार को पलवल के मुख्य बाजार में व्यापारियों के साथ दीपावली मनाते पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव दीपक मंगला।
पलवल के व्यापारियों ने दीपक मंगला को लगाया गले, कहीं मिठाई खिलाकर तो कहीं फूलमाला व पटका पहनाकर किया जोरदार अभिनंदन
देशपाल सौरोत/ब्यूरो रिपोर्ट
पलवल, 17 अक्तूबर। भाजपा हरियाणा के प्रदेश महासचिव रहे मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व राजनैतिक सचिव एवं पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला आज शुक्रवार को पलवल के बाजारों में व्यापारियों को दिपावली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने दुकान-दुकान पर जाकर लोगों को शुभकामनाएं दीं वहीं बडों के पैर छूकर व हमउम्र साथियों को गले लगाकर भाईचारे की भावना को बल दिया। इस दौरान व्यापारियों का प्यार देखते ही बनता था तथा उन्होंने उनका जगह-जगह फूलमालाओं व पटका पहनाकर तो कहीं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। उनके साथ काफी संख्या में भाजपा से जुडे स्थानीय नेता व सैकडों की तादाद में व्यापारी भी मौजूद थे।
समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटना ही त्योहारों का असली अर्थ: दीपक मंगला
इस मौके पर पूर्व विधायक दीपक मंगला ने कहा कि त्योहारों का असली अर्थ तभी है जब समाज के हर वर्ग के साथ खुशिया बांटी जाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों में दीप जलाने के साथ-साथ प्रेम-प्यार व भाईचारे की भावना को भी बढावा दें। उन्होंने लोगों से प्रदुषणमुक्त दीपावली मनाने का भी आह्वान किया।
केंद्र और राज्य सरकार के 11 वर्षों में हरियाणा ने हर क्षेत्र में की बेमिसाल तरक्की: दीपक मंगला
पूर्व विधायक दीपक मंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का है और इस सपने को पूरा करने में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना सर्वोच्य दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में मैने विधायक और मुख्यमंत्री का राजनैतिक सचिव रहते हुए पलवल को विकास की रफ्तार देने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडी है और इसको पूरा करने में केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल भी ‘जन विश्वास और जन विकास’ का प्रतीक रहा: दीपक मंगला
पूर्व विधायक दीपक मंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल भी ‘जन विश्वास और जन विकास’ का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की हर नीति और योजना का लक्ष्य आमजन का कल्याण और उत्थान है तथा अंत्योदय व जनसेवा ही सरकार के विकास का मूल मंत्र है।

फोटो-शुक्रवार को पलवल के मुख्य बाजार में व्यापारियों के साथ दीपावली मनाते पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव दीपक मंगला।