फोटो- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कुरूक्षेत्र में पलवल कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना व उनके परिजनों से पारिवारिक मुलाकात करते हुए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना समर्थकों में खुशी की लहर, कांग्रेस कार्यकर्ता दे रहे बधाई
देशपाल सौरोत/ ब्यूरो रिपोर्ट
पलवल, 22 जनवरी। हरियाणा की पावन धरा धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस कमेटी पलवल के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना से पारिवारिक मुलाकात करने यहां जिला कांग्रेस के नेताओं में खुशी की लहर है। पलवल जिला कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व पार्षद भूपेन्द्र नौहवार एवं महेन्द्र इरफान, जिला उपाध्यक्ष राहित खान सहित जिले के अनेक कांगें्रस पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के परिवार से राहुल गांधी की मुलाकात पर बधाई संदेश भेजे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल जिलाध्यक्ष परिवार से मिलन नहीं हुआ है बल्कि पलवल जिले के तमाम कांग्रेस से जुडे नेताओं से परिवारिक मुलाकात के रूप में देखा जा रहा है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढा है।
राहुल गांधी के हरियाणा आगमन से प्रदेश कांग्रेस में हुआ नई ऊर्जा और उत्साह का सृजन: नेत्रपाल अधाना
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने लोकसभा में नेता-प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की आवाज, युवाओं की उम्मीद और संविधान के रक्षक जन-नेता की संज्ञा देते हुए कहा कि हरियाणा की पावन धरा धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी जिलाध्यक्षों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस शिवर में राहुल गांधी के दिशा-निर्देशों से हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से जनता के हक, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की लड़ाई को बडा बल मिलेगा और अब कांग्रेस पार्टी जिला स्तर पर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रामक रूख में दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि देश के इतने बडे नेता राहुल गांधी ने मेरे परिवार सहित सभी कांग्रेस जिलाध्यक्षों के परिवार से आत्मीय मुलाकात कर जहां पारिवारिक सुख-दुख: सांझा कर केवल बातचीत कर हाल चाल नहीं जाना बल्कि पारिवारिक रिश्ता भी कायम किया है जो एक मिशाल है, और उन्होंने बता दिया कि उनके दिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके परिवारों के प्रति कितना लगाव व स्नेह है।
राहुल गांधी ने जिलाध्क्षों को संगठन मजबूती के सिखाए गुर: अधाना
जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि इस शिविर में जहां स्वयं राहुल गांधी ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों को संगठन मजबूती के गुर सिखाए वहीं हरियाणा के सभी बडे नेताओं ने शिविर में पहुंचकर पार्टी संगठन को मजबूती की धार दते हुए देश-प्रदेश की राजनीति में संवैधानिक मूल्यों, सच्चाई और जनहित की मज़बूत आवाज बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सभी कांग्रेस जिलाध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और मौजूदा भाजपा सरकार की नाकामियों के प्रति लोगों को जागरुक करने का आह्वान किया।
राहुल गांधी का संघर्ष, विचार और देश के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा: नेत्रपाल अधाना
जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष, विचार और देश के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है, देश के प्रति उनका संकल्प हमें निरंतर प्रेरित करता है। आज हरियाणा ही नहीं बल्कि समूचा देश उनकी तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उनके हरियाणा दौरे से प्रदेश कांग्रेस में नई ऊर्जा और उत्साह का सृजन हुआ है, जिससे अब हरियाणा प्रदेश बदलाव के लिए तैयार है। उन्हों कहा कि राहुल गांधी की सोच, दूरदृष्टि और संगठन को सशक्त बनाने के प्रति प्रतिबद्धता हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है और उनके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा हेतु पूरी दृढ़ता के साथ संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव आमजन की आवाज को बुलंद किया है और आगे भी पार्टी अपने इसी लक्ष्य को लेकर कार्य करती रहेगी।

सुख-दुख: सांझा करते हुए।
