फोटो- रीना अग्रवाल।
वर्षों से भाजपा में सक्रीय हैं रीना अग्रवाल, बधाई देने वालों का लगा तांता
देशपाल सौरोत/ब्यूरो रिपोर्ट
पलवल, 29 जनवरी। भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती रीना अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पलवल जिले की जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऊषा प्रियदर्शी के निर्देश के उपरांत जिलाध्यक्ष आशा भारद्वाज द्वारा की गई है। श्रीमती अग्रवाल अभी तक जिला कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं, उनकी संगठन में वर्षों से बढ़ती सक्रीयता को देखते हुए हैं अब पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जिला उपाध्यक्ष के पद पर पदोन्न्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर यहां अनेकों महिलाओं व भाजपा से जुडे नेताओं ने बधाई देते हुए उन्हें फूलों के बुक्के देकर स्वागत किया है। बता दें कि श्रीमती रीना अग्रवाल पलवल जिले की प्रमुख महिला समाजेवी हैं। वह अग्रवाल वैश्य समाज पलवल जिले की जिलाध्यक्ष सहित अनकों समाजिक संगठनों में भी सक्रीय हैं।
पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निर्वहण करेंगी
भाजपा महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर नव-नियुक्त जिला उपाध्यक्ष रीना अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा र्शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निर्वहण करेंगी और जिले में भाजपा को पार्टी के साथ जोडने के लिए भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों का प्रचार व प्रसार करने में कोई कोर-कसर बरकी नहीं छोडेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सही मायनों में महिला हितैषी पार्टी है और सरकार द्वारा देश-प्रदेश में महिलाओं के हितार्थ अनेकों कन्याणकारी नीतियों को अम्लीजामा पहनाया जा रहा है।
