फोटो- भावना महलावत एडवोकेट।
भावना महलावत ने नियुक्ति पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, बधाई देने वालों का लगा तांता
ब्यूरो रिपोर्ट/देशपाल सौरोत
पलवल, 31 जनवरी। भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री एडवोकेट भावना महलावत को प्रदेश में सत्तारूढ दल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पलवल जिले की जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऊषा प्रियदर्शी के निर्देश के उपरांत जिलाध्यक्ष आशा भारद्वाज द्वारा की गई है। संगठन में उनकी लगातार सक्रिय भूमिका, अनुशासित कार्यशैली व महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उनके प्रयासों को देखते हुए उन्हें सत्तारूढ दल में जिला महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद सोंपा गया है। उनकी नियुक्ति पर यहां अनेकों महिलाओं व भाजपा से जुडे नेताओं ने बधाई देते हुए उन्हें फूलों के बुक्के देकर स्वागत किया है।
पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करेंगी जिला महामंत्री के दायित्व का निर्वहण: भावना महलावत
भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला महामंत्री एडवोकेट भावना महलावत ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम, जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, महिला प्रदेशाध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी व महिला जिलाध्यक्ष आशा भारद्वाज सहित पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ सोंपे गए दायित्व का निर्वहण करेंगी। उन्होंने जिले में महिलाओं को भाजपा से जोडने, केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनहितैषी और महिला कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार व प्रसार करने व संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयास करने का संकल्प लिया।
