फोटो-इसरो टेस्ट में देशभर में प्रथम रैंक हासिल करने पर प्रतिभावान छात्रा समुन डागर को मंडकौला गांव में सम्मानित करते मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजीत डागर।
चेयरमैन हरजीत डागर ने प्रतिभावना बेटी सुमन को किया सम्मानित, बेटी को बांधी गई पगडी, फूलों के बुक्के व नोटों की माला से हुआ जोरदार स्वागत
ब्यूरो रिपोर्ट/देशपाल सौरोत
पलवल, 12 फरवरी। मार्केट कमेटी हथीन के चेयरमैन हरजीत डागर ने कहा कि आज की बेटी किसी भी मायनों में पुरूष वर्ग से पीछे नहीं है। लडकियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। सुमन डागर ने भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो)जैसे कठिन और प्रतिभावान टैस्ट में देशभर में प्रथम रैंक हासिल कर साइंटिस्ट पद पर चयनित होकर न केवल उनके पैत्रिक गांव मंडकौला बल्कि समस्त पलवल जिले का नाम समूचे देश में रोशन किया है। उनकी इस बडी उपलब्धि ने हम सबको गार्वांन्वित किया किया है, जो देहात क्षेत्र की बेटियों के लिए एक आदर्श बन गई हैं। चेयरमैन हरजीत डागर अपने पैत्रिक गांव मंडकौला में इसरो टैस्ट में देशभर में प्रथम रैंक हासिल करने पर सुमन डागर के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभावान बेटी सुमन डागर को पगडी बांधकर व फूलों के बुक्के व नोटों की माला पहनाकर पूरे क्षेत्र की ओर से सम्मानित किया।
सुमन डागर की सफलता ने क्षेत्र का नाम किया देश में रोशन: हरजीत डागर
चेयरमैन हरजीत डागर ने लडकियों की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि शिक्षा ही मनुष्य का सबसे अच्छा मित्र है, क्योंकि शिक्षा से ही देश-प्रदेश का विकास संभव है, क्योंकि अगर बेटी शिक्षित हो जाए तो वह 2 कुलों(मायके व ससुराल) का सम्पूर्ण विकास करती है, और अगर बेटी सुमन डागर जैसी हो जाए तो वह देश का नाम विश्व स्तर पर करतीं है। उन्होंने कहा कि सुमन डागर की इस बडी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी देश के सर्वोच्च वैज्ञानिक संस्थानों तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने प्रतिभावान बेटी सुमन डागर को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढीयों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। क्योंकि इस विशेष उपलब्धि से ग्रामीण प्रष्ठभूमि की लडकियों में भी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ कर गुजरने का जजवा पैदा होगा।
सच्ची लगन, कठिन परिश्रम और ईमानदारी से लक्ष्य प्राप्ती के संकल्प से ही मुकाम हुआ हासिल: सुमन
वहीं सुमन डागर ने अपनी इस बडी उपलब्धि को लेकर कहा कि सच्ची लगन, कठिन परिश्रम और ईमानदारी से लक्ष्य प्राप्ती के संकल्प से ही मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने लडकियों से आह्वान किया कि वह भी अपना लक्ष्य तय कर परिश्रम करें उन्हें भी निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी और मुझे विशेष खुशी मिलेगी कि यहां की बहुत लडकियां भी उच्च पदों को सुशोभित करें।
सुमन डागर ने इसरो के टैस्ट में देशभर में प्राप्त किया प्रथम रैंक, साइंटिस्ट पद पर हुई चयनित
बता दें कि पलवल जिले के बडे गांव मंडकौला में किसान परिवार की बेटी सुमन डागर ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के टेस्ट में देशभर में प्रथम रैंक हासिल किया है। उनका चयन भारतीय अंतरिक्ष विभाग में साइंटिस्ट के पद पर हुआ है। इस इस बडी उपलब्धि को लेकर समूचे जिले में खुशी की लहर है।
ये भी रहे मुख्यरूप से मौजूद
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीण डागर, मंडकौला की सरपंच सविता डागर, नवल मास्टर, धर्मबीर प्रधान, रामजीत, धर्म मैम्बर, करतार, नरेश, जगे, कलैंदर, सुनील नम्बरदार, पिंदर, विनोद, कल्लू, पहलवान संदीप, सुनील मास्टर, मुकेश, नरेन्द्र, सुरेन्द्र, ऋषिराज, जगमोहन आदि भी मुख्यरूप से मौजूद थे।
