Deprecated: Optional parameter $query_type declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $order declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $custom_content declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $paragraph_number declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $sub_title declared before required parameter $the_post is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/plugins/class-tielabs-fbinstant-articles.php on line 100
2 बार बल्लभगढ़ से विधायक रहीं शारदा राठौर ने कांग्रेस में की घर वापसी – DeshAajTak
अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगुरूग्रामचंडीगढ़दिल्लीनोएडापंजाबपलवलफरीदाबादमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराष्ट्रीयहरियाणा

2 बार बल्लभगढ़ से विधायक रहीं शारदा राठौर ने कांग्रेस में की घर वापसी

भूपेन्द्र हुड्डा, उदयभान व दीपेन्द्र हुड्डा ने चंडीगढ पार्टी कार्यालय में कराई शारदा राठौर की घर वापसी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

कुल 8 पूर्व विधायकों ने एकसाथ थामा कांग्रेस का दामन
देशपाल सौरोत
चंडीगढ़/फरीदाबाद, 23 मई। फरीदाबाद की वरिष्ठ एंव एवं बल्लभगढ़ से 2 बार कांग्रेस टिकट पर विधायक बनीं हरियाणा सरकार की पूर्व मुख्य संसदीय सचिव कुमारी शारदा राठौर ने आज विधिवत कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर अपने घर वापसी कर ली। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान एवं राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कुमारी शारदा राठौर को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत कांग्रेस पार्टी में शामिल करने का ऐलान किया। आज कुल 8 पूर्व विधायकों ने एकसाथ कांग्रेस का दामन थामा। इनमें शारदा राठौर के साथ रामनिवास घोड़ेला, नरेश सेलवाल, परमिंदर सिंह ढुल, जिले राम शर्मा, राकेश कंबोज, राजकुमार वाल्मीकि और सुभाष चौधरी शामिल हैं। इनके साथ एलएसपी प्रदेश अध्यक्ष रहे किशनलाल पांचाल ने भी पार्टी छोडक़र कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इन नेताओं की ज्वाइनिंग के लिए राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा कई दिनों से प्रयासरत थे।
कुमारी शारदा राठौर से अपने जीवन के किसी भी चुनाव में नहीं देखा हार का मुंह
बता दें कि शारदा राठौर फरीदाबाद की वरिष्ठ नेता हैं। तथा उनकी गिनती हरियाणा में तेजतर्रार महिला नेता के रूप में होती है। वह बल्लभगढ़ से 2 बार कांग्रेस टिकट पर विधायक निर्वाचित हुई तथा चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री काल में वह दोनों बार हरियाणा सरकार की मुख्य संसदीय सचिव(समकक्ष मंत्री हरियाणा सरकार) के पद पर रही। उनके काग्रेस पार्टी में शामिल होने से निश्चित तौर पर फरीदाबाद जिले में कांग्रेस पार्टी को बल मिलेगा। यहां बता दें कि फरीदाबाद में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से राजनीति की शुरूआत करने वाली कुमारी शारदा राठौर से अपने जीवन के किसी भी चुनाव में हार का मुंह नहीं देखा। निगम पार्षद से लेकर 2 बार विधायक चुनाव में उन्होंने बम्पर वोटों से जीत हासिल की। 2014 में कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के विरोधी होने के चलते उन्हें कांग्रेस पार्टी की टिकिट नहीं मिली और बल्लभगढ़ से लखन सिंगला को कांग्रेस प्रत्यशी के तौर पर चुनावी समर में उतारा लेकिन लखन सिंगला बल्लभगढ से चुनाव हार गए। सुश्री शारदा राठौर फिर भी कांग्रेस में रही लेकिन अशोक तंवर के प्रदेशाध्यक्ष रहते उन्हें कांग्रेस में हासिये पर रखा गया। 2019 के चुनाव में भाजपाईयों ने उन्हें गुमराह कर चुनाव के समय भाजपा में शामिल कर लिया लेकिन चुनाव के बाद शारदा राठौर ने अपने आपको भाजपा से अलग रखा और कई बार बल्लभगढ में लोगों के हितार्थ भाजपाई मंत्री के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। अब उदयभान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने उन्हें फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने के लिए प्रेरित किया किया जिससे आज उन्होंने विधावत कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया।
शारदा राठौर के कांग्रेस पार्टी में आने से फरीदाबाद में पार्टी होगी मजबूत: हुड्डा, उदयभान
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान ने सभी नेताओं और उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में स्वागत किया। साथ ही, उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिलाने का भरोसा दिलाया। हुड्डा ने कहा कि एकसाथ इतनी बड़ी तादाद में दिग्गज नेताओं की जॉइनिंग जनता की भावनाओं को प्रतिबिंबित कर रही है। इससे स्पष्ट है कि अब जन भावनाएं कांग्रेस के साथ हैं। कांग्रेस को जनता का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है, क्योंकि भविष्य के लिए यही एकमात्र विकल्प है। आने वाला समय कांग्रेस का है।
यह ज्वाइनिंग स्पष्ट संकेत दे रही है कि सभी वर्ग कांग्रेस के साथ हैं: उदयभान
प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नेता अलग-अलग वर्गों और जातियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें दो कंबोज, एक ब्राह्मण, एक जाट, दो अनुसूचित जाति वर्ग, एक राजपूत, एक पांचाल और एक प्रजापति समाज से संबंध रखते हैं। यह ज्वाइनिंग स्पष्ट संकेत दे रही है कि सभी वर्ग कांग्रेस के साथ हैं। इनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। अब सब मिलकर संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करेंगे।
आने वाले समय मे फिर से बल्लभगढ़ विकास की उड़ान भरेगा: शारदा राठौर
हुड्डा, उदयभान, दीेपेन्द्र व पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का जताया हार्दिक आभार
पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कहा कि विकास पुरुष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के नेतृत्व व हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान जी की अध्यक्षता में और हरदिल अजीज सांसद भाई दीपेन्द्र हुड्डा जी के सहयोग से आज मैने अपने घर कांग्रेस मे वापसी की है। यह फैंसला बल्लभगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि हुड्डा जी के कार्यकाल मे ही बल्लभगढ़ तक मेट्रो ट्रेन, बल्लभगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, बदरपुर फ्लाईओवर, गुडग़ांव-फऱीदाबाद 4 लेन, बाईपास, दिल्ली-मथुरा 6 लेन और ग्रेटर फरीदाबाद का निर्माण होने के साथ- साथ और भी बहुत सारे काम हुए थे। आने वाले समय मे फिर से बल्लभगढ़ विकास की उड़ान भरेगा, ऐसा मेरा विश्वास है।

फोटो- बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर अन्य सात पूर्व विधायकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होती हुई। मंचासीन हैं, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान एवं राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा।
फोटो- चंडीगढ में 8 पूर्व विधयकों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने की घोषण करते प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा एवं राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, साथ हैं बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर।
फोटो- कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा एवं राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के साथ मध्य बैठीं बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर।
फोटो- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को बुक्के देकर स्वागत करतीं बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर।

 


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button