असंगठित कामगार एवं कर्मचारियों की आवज बनी कांग्रेस : डॉ. उदित राज
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस हरियाणा की बैठक दिल्ली में आयोजित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

देशपाल सौरोत
दिल्ली/पलवल, 25 मई। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस हरियाणा कार्यकारिणी की बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने की जबकि संयोजन प्रदेश अध्यक्ष राकेश तंवर पृथला ने की। बैठक हरियाणा के सभी 22 जिलों में जिलाध्यक्ष और प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों का परिचय और उनके दायित्वों के बारे में चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी।
कांग्रेस द्वारा गरीबों के लिए शुरू की मनरेगा में भी हरियाणा में हो रहा भ्रष्टाचार: डॉ. उदित राज
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने कहा कि असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस अपने नाम से ही दर्शाती है कि यह कितना बडा संगठन है। यह संगठन देश के करोडों नागरिकों के लिए जिम्मेदार है, जिनमें मजदूर वर्ग मुख्य रूप से देखा जाता है। मनरेगा योजना जो कांग्रेस की देन है, यह देश की रीढ माने जाने वाले मजदूरों की आय का गेरेन्टीड स्त्रोत है। इस योजना में देश में अक्सर धांधली और घोटाले पाए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर गरीब आदमी को कमजोर कर रहे हैं।इसके अलावा मजदूरों की कई समस्याएं हैं, जैसे समय पर मजदूरी न मिलना, न्यूनतम मजदूरी से कम मजदूरी मिलना या अनुचित रूप से मजदूरी रोकना, जैसे मुद्दों पर हमारा संगठन मजदूरों की मदद करता है।
हरियाणा में मजबूती से कार्य कर रहा असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस: राकेश तंवर पृथला
इस अवसर पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश तंवर पृथला ने बताया कि इस बैठक में हरियाणा के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए और उन्हें आगामी योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि उनका संगठन समूचे हरियाणा में असंगठित कामगार एवं कर्मचारियों के लिए मूजबती से कार्य कर रहा है।
