Deprecated: Optional parameter $query_type declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $order declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $custom_content declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $paragraph_number declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $sub_title declared before required parameter $the_post is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/plugins/class-tielabs-fbinstant-articles.php on line 100
दिवंगत बीआर ओझा सही मायने में कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे: नीरज शर्मा – DeshAajTak
अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगुरूग्रामचंडीगढ़दिल्लीनोएडापंजाबपलवलफरीदाबादराजनीतिराजस्थानराष्ट्रीयहरियाणा

दिवंगत बीआर ओझा सही मायने में कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे: नीरज शर्मा

दिवंगत बीआर ओझा की पुण्य तिथि पर विभिन्न राजनैतिक दलों, उद्योगपतियों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 11 नवम्बर। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा है कि स्व. बाबू बीआर ओझा जी सही मायने में कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में राजनीति से ऊपर उठकर हमेशा समाज के भाईचारे को बनाने का काम किया। हर व्यक्ति, हर कार्यकर्ता हर धर्म व समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान देने का काम किया। आज इसलिए ही श्री ओझा जी को याद किया जाता है। विधायक श्री शर्मा आज गांव अनखीर स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
ये भी रहे मुख्यरूप से मौजूद
स्व.ओझा जी ने हमेशा दलगत की राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया: अश्वनी त्रिखा
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पंजाबी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अश्वनी त्रिखा ने भी अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्री ओझा जी ने दलगत की राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया। वह कांग्रेसी ही नहीं बल्कि सभी राजनैतिक पार्टी से जुड़े लोगों का सम्मान करते थे तथा फरीदाबाद के विकास में उनका अहम योगदान रहा था।
हवन-भंडारे का हुआ आयोजन
इस अवसर पर स्व.श्री ओझा जी की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष ओझा व उनके पुत्र राजन ओझा, सुनीता ओझा के नेतृत्व में बलदेव राज ओझा फाउंडेशन के पदाधिकारियों सहित पं. बी.पी. बृजवासी ने हवन-यज्ञ कर सम्पन्न किया तत्पश्चात भण्डारे का भी आयोजन किया।
सही मायने में कांग्रेस पार्टी के स्तम्ब थे स्व. ओझा: योगेश गौड़
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. योगेश गौड़ ने कहा कि श्री ओझा सही मायने में कांग्रेस पार्टी के स्तम्ब थे। इसलिए फरीदाबाद के कांग्रेस जन श्री ओझा को कांग्रेस का भीष्म पितामह करते थे।
आम गरीबों की सेवार्थ समर्पित रहा है ओझा जी का जीवन: सुमित गौड़
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित गौड़ ने कहा कि मैने अपने राजनैतिक जीवन स्व. श्री ओझा से काफी कुछ सीखा है। वह सही मायने में कांग्रेस पार्टी के स्तम्ब थे। उन्होंने कहा कि श्री ओझा जी ने अपनी युवा अवस्था से अंतिम सांस तक केवल कांग्रेस पार्टी की सेवा की और उन्होंने हमेशा ही हर धर्म समाज को एक माला में पिरोये रखने का जीवन पर्यंत प्रयास किया। श्री ओझा धर्मिक प्रवृति के इंसान थे। यह माता वैष्णो देवी मंदिर भी उन्होंने वर्ष 1991 में निर्मित किया गया था।
ओझा जी की राजनैतिक सूझ-बूझ के सभी दल कायल रहते थे: नीरज गुप्ता
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता ने कहा कि श्री ओझा जी की राजनैतिक सूझ-बूझ के सभी दल कायल रहते थे और वह राजनीति से ऊपर उठकर अन्य दलों के लोगों की भी समस्याओं का निवारण करते थे। उनके बताए हुए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गरीब, असहाय व बेसहारा बच्चों की सहायतार्थ कार्य कर रहा है श्री बीआर ओझा फाउण्डेशन: राजन ओझा
इस मौके पर उनके पुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजन ओझा ने कहा कि स्व. ओझा जी की याद में श्री बीआर ओझा फाउण्डेशन का गठन किया गया है। इस फाउण्डेशन द्वारा गरीब, असहाय व बेसहारा बच्चों की निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने के अलावा जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।
ये भी रहे मुख्यरूप से मौजूद
इस अवसर पर प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष सतबीर डागर, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बबली, कर्नल महेन्द्र बींसला,  कविन्द्र चौधरी, निर्वतमान पार्षद मनोज नासवा, विकास भारद्वाज, कु.दलपत सिंह एडवोकेट, अनीषपाल, राजेश आर्य, संजय सोलंकी, अशोक रॉवल, प्रदीप सेठी, शिक्षाविद् आनन्द मेहता, सतीश आहूजा, हरजीत सिंह सेवक, एसके गुप्ता, गुलशन कुमार, राम मेहर, ओपी गौड़ एडवोकेट, हरीश ऋषि, एस.एस.भड़ाना सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button