
फोटो-पलवल में आयोजित विजय संकल्प रैली में उमडे अपार जनसैलाब के बीच मंचासीन मुख्यमंत्री नायब सैनी, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं रैली आयोजक विधायक दीपक मंगला व अन्य।
देशपाल सौरोत की रिपेार्ट
पलवल, 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पलवल में प्रथम आगमन पर आयोजित विजय संकल्प रैली में विधायक दीपक मंगला का जलवा देखने को मिला। दीपक मंगला के बुलावे पर आयोजित इस रैली में शिरकत करने पहुंचे हजारों-हजारों की संख्या में लोगों का उत्साह देखने लायक था और उन्होंने अपने मुख्यमंत्री का पलवल की धरती पर अभूतपूर्व स्वागत किया। मुख्यमंत्री को जहां पगडी बांधकर फूलों की बडी माला से सम्मानित किया किया वहीं उन्हें शक्ति रूपक गदा भेंटकर विजयी आर्शीवाद भी दिया गया। विधायक दीपक मंगला द्वारा आयोजित इस रैली में केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर भी मुख्यरूप से मौजूद रहे। रैली का मंच संचालन जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया एवं किसान मोर्चा गुडगांव के प्रभारी वीरेन्द्र शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
लोगों का जोश बता रहा पलवल के लोग कृष्णपाल गुर्जर को तीसरी बार सांसद बनाकर मोदी सरकार में फरीदाबाद-पलवल की हिस्सेदारी कायम रखेंगे: नायब सैनी
राम नवमी के दिन रैली में उमडे अपार जनसैलाब से गदगद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पलवल से प्रदेश में विजयी की हुंकार भरते हुए दावा किया कि हरियाणा की सभी दस की दस सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया किया नरेन्द्र मोदी की देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगने वाली हैट्रिक में मतों के हिसाब से पलवल की अलग झलक दिखनी चाहिए। उन्होंने रैली के आयोजक एवं पलवल के विधायक दीपक मंगला की खुलकर तारीफ करते हुए कहा रैली में उमड़ा अपार जनसैलाब गवाही दे रहा है कि यहां की जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है और वर्तमान सांसद कृष्णपाल गुर्जर को तीसरी बार सांसद बनाकर मोदी सरकार में फरीदाबाद-पलवल की हिस्सेदारी कायम रखेगी। उन्होंने रैली में मौजूद लोगों के चेहरों पर झलकते जोश और उत्साह की अपने शब्दों में तारीफ करते हुए कहा यह इस बात का संकेत है कि इस बार भी पलवल जिला पूर्व की भांति एकतरफा कमल खिलाएगा।
न्याय करने वाली है मोदी सरकार: नायब सैनी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मोदी सरकार को न्याय करने वाली सरकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर वर्ग के साथ न्याय किया है और अपनी कल्याणकारी नीतियों से देश को विकास की पटरी पर चढाया है, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का एक नया इतिहास लिखा गया है। सडकों का जाल बिछा है, बेहतर रेलवे नेटवर्क हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है न नीयत है और वह परिवाद और भ्रष्टाचार में फंसे पड़े हैं। कांग्रेस के पास भारत के विकास की ना कोई नीति है और ना ही विकास कराने की नीयत है। कांग्रेस का नेतृत्व तो कहीं दिखाई ही नहीं देता है। जबकि भाजपा की नीति स्पष्ट है, नीयत साफ है और मोदी जैसा प्रभावशाली नेतृत्व है। मुख्यमंत्री ने मंच से कृष्णपाल गुर्जर को दस लाख से अधिक वोटों से विजयी बनाने का भी आह्वान किया।
अधिारियों को दो टूक, जुट जाएं जनता की सेवा में
वहीं मुख्यमंत्री ने लोगों के काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को भी संकेत भरी खुली चेतावनी दी कि अधिकारी 4 जून तक अपने सिस्टम को ठीक कर लोगों की सेवा में जुट जाएं। अन्यथा मुझे ठीक करना आता है। वहीं मुख्यमंत्री ने गुंडागर्दी करने वालों को भी स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणा के लोग शांति चाहते हैं। हमारी सरकार किसी भी तरह की गुंडगर्दी को कतई बर्दास्त करने वाली नहीं है। इसलिए गुंडातत्व या तो प्रदेश छोड दें या फिर गुंडागर्दी।
रैली की अपार सफलता पर जनता का आभार: दीपक मंगला
रैली आयोजक विधायक दीपक मंगला ने अपने संबोधन में रैली की सफलता पर जनता का धन्यवाद करते हुए कहा की रामनवमी के त्यौहार पर फसलों की कटाई के सीजन में अपने काम और घर-बार को छोडक़र हजारों की संख्या में रैली में शिरकत कर पलवल की जनता ने जो विश्वास जताया है और मुख्यमंत्री जी का ब्रिज भूमि पर जो स्वागत सम्मान किया है इस बात का प्रमाण है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भी पलवल क्षेत्र की जनता कृष्णपाल गुर्जर के पक्ष में सबसे अधिक मतदान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के नारे में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री, कपडा बेचने वाला मुख्यमंत्री, सब्जी बेचने का काम करने वाले परिवार का बेटा मुख्यमंत्री भाजपा में ही बन सकते हैं। जबकि दूसरे दलों में ये पद उनके परिवारों तक सिमटकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और देश का भविष्य सुरक्षित है।
फिर से खिलांए कमल: कृष्णपाल गुर्जर
वहीं केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने दस साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों के आधार पर फिर से भाजपा का कमल खिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले दुनिया बोलती थी और भारत सुनता था और आज भारत बोलता है और दुनिया भारत की बात सुनती है। यह इसलिए हो पाया है कि देश और प्रदेश की जनता ने एक मजबूत और ईमानदार व्यक्तित्व मोदी के हाथों में खजाने की चॉबी सौंपी है। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव देश और आने वाली पीढियों का भविष्य तय करने वाला चुनाव है।
ये भी रहे मुख्यरूप से मौजूद
रैली में उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक जगदीश नायर, प्रवीण डागर एवं नयनपाल रावत, होडल क्षेत्र के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र रामरतन, लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. हरेंद्रपाल राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, एलडी वर्मा, गिर्राज डागर, नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल, मुकेश सिंगला, हरेंद्र तेवतिया, प्रवीण ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, युवा राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम, जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित, मेहरचंद गहलोत, बडोली वह हसनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष, आजाद पाठक, देवांशु गॉड, शंभू पहलवान, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन भारद्वाज, जयराम प्रजापति, शैलेंद्र सिंगला, जोगेंद्र देशवाल, मोहित गोयल सहित जिला पार्षद, पंच-सरपंच एवं हजारों की संख्या में गणमाण्य लोग मौजूद थे।

फोटो-पलवल में आयोजित विजय संकल्प रैली में मंच पर मुख्यमंत्री नायब सैनी को उमडे उमडे अपार जनसैलाब को दिखाते रैली आयोजक एवं विधायक दीपक मंगला।