
फोटो- पलवल में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस के हरियाणा सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल, जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड, बिलाल उटावड़ व विधायक इसराईल व अन्य।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के संयोजन में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
देशपाल सौरोत/ब्यूरो रिपोर्ट
पलवल, 3 अक्टूबर। वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत शुक्रवार को पलवल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के संयोजन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के हरियाणा सह-प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र बघेल बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रहे। कमेटी चौक से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन शहर के मुख्य बाजार से होता हुआ मिनार गेट चौक तक पहुंचा। इस दौरान जहां उनका जगह-जगह फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया वहीं कई जगह व्यापरारियों मिठाई खिलाकर व पानी पिलाकर अपने समर्थन का ऐलान किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में भाजपा विरोधी लिखी पट्टियां ले रखी थी और उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। बाद में ओमकेक्स स्टिी स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक सभा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने फूलों के बुक्के देकर व शॉल भेंटकर बृज भूमि पर उनका जोरदार अभिनंदन भी किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों में एकजुटता नजर आई।
लोगों में जाति-धर्म के नाम पर अपनी राजनैतिक रोटिंया सेंक रही भाजपा: जितेन्द्र बघेल
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं कांग्रेस के हरियाणा सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार को हर मोर्चा पर विफल करार देते हुए कहा कि जुम्लेबाज भाजपाई केवल जनता को गुमराह कर जातिओं, धर्म व धार्मिक आस्था के नाम पर लोगों को बांट अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं, उन्हें प्रदेश की जनता के हितों से कोई वास्ता नहीं। उन्होंने कहा कि दरसल में यह सरकार ईवीएम और वोट चोरी की सरकार है इसलिए उन्हें जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं। भाजपा की पोल अब जनता के समक्ष खुल चुकी है क्योंकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा का कच्चा चि_ा खोलकर रख दिया है और चुनाव आयोग के पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरियाणा में भी वोट चोरी करके सत्ता हासिल की है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में जोरदार अभियान चलाया है जिससे कि यह बेनकाब हो सकेें।
कांग्रेस एकजुटता पर दी शाबासी
कांग्रेस के हरियाणा सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने पलवल में जिला कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकताओं की एकजुटता के लिए जहां उन्हें बधाई दी वहीं सभी से आपसी मतभेदों को भुलाकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जुट जाने का आह्वान भी किया।
एकजुटता से जिले में चलाएंगे अभियान: नेत्रपाल अधाना
वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि पलवल जिले में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट हैं तथा हर स्तर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध किया जा रहा है। उन्होंने उन्होंने कहा कि वह लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में एक जागरूक अभियान चलाएंगे तथा लोगों को कांग्रेस की नीतियों के साथ जोडने का कार्य करेंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वह निडर हो कांग्रेस के इस अभियान में जुडें ताकि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता लाई जा सके।
ये रहे मुख्यरूप से मौजूद
इस अवसर पर मुख्यरूप से हथीन के मौजूदा विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड, पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद बिलाल उटावड, देवेश कुमार होडल व कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रेम दलाल, वरिष्ठ नेता राजेश्वर गर्ग, भूषण सरपंच, भूपेन्द्र, संतराम मेघवाल, नौहवार, राहित खान, ओमप्रकाश बघेल, सतीश मंडौतिया, असगर खान, मुकुल देशवाल, मनोज छावडी, आमीर खान, पप्पू सरपंच, होराम कसाना, देवेश मावई, कुलदीप बैंसला, अशोक मुनीरगढ़ी आदि सैंकडों की संख्या में कांग्रेस से जुडे लोग मौजूद थे।
पलवल हरियाणा का ऐसा पहला जिला जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के संयोजन में एकजुटता का परिचय दे रहे कांग्रेसी
हरियाणा प्रदेश में भले ही कांग्रेस पार्टी गुटों में बंटी दिखाई दे रही है लेकिन राज्य का पलवल पहला ऐसा जिला बनता जा रहा है जहां धडों में बंटी कांग्रेस एकजुटकता का परिचय दे रही है। यहां कांग्रेस नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के संयोजन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लगभग सभी वरिष्ठ कांग्रेसी एकता के सूत्र में बंधे दिखाए दे रहे हैं। ऐसा ही नजारा आज बुधवार को भी दिखाई दिया जब वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत शुक्रवार को पलवल में कांग्रेसी एकजुटता के साथ सडकों पर उतर आए और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के संयोजन में आयोजित इस विशाल विरोध प्रदर्शन में जहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा के सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल मुख्यरूप से शामिल हुए वहीं जिले में हथीन के मौजूदा विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड, पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद बिलाल उटावड, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के पुत्र देवेश कुमार होडल व पूर्व मंत्री करण दलाल के अनुज व कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रेम दलाल सरीके जिले के लगभग तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला आदि नेताओं से जुडे हुए हैं सभी एकजुटता के साथ प्रदर्शन की अगुवाई करते नजर आए। आपको बता दें कि इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना द्वारा बुलाई गई पहली जिला स्तरीय बैठक में भी यहां गुटों में बंटी कांग्रेस एकता के सूत्र में बंधी नजर आई थी और आज फिर से कांग्रेसी एकजुट दिखे।
