फोटो- भाजपा के जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला को जन्मदिवस पर भगवान श्री श्याम स्मृति चिन्ह् देकर उनका स्वागत करती महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा भारद्वाज व जिला महामंत्री एडवोकेट भावना महलावत व अन्य।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा भारद्वाज व महामंत्री एडवाकेट भावना महलावत ने मनाया जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला का जन्मदिवस
ब्यूरो रिपोर्ट/ देशपाल सौरोत
पलवल, 11 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी पलवल के जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला का जन्मदिवस रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी बडे हर्षोल्लास के साथ धमू-धाम से मनाया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा भारद्वाज व जिला महामंत्री एडवोकेट भावना महलावत ने महिलाओं की ओर से जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला को केक खिलाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं उन्हें भगवान श्री श्याम का स्मृति चिन्ह् भी भेंट किया। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। वहीं इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र को भी केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
स्वच्छ छवि के जननेता हैं विपिन बैंसला: भावना महलावत
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री एडवोकेट भावना महलावत ने कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला स्वच्छ छवि के सही मायनों में जननेता हैं, उनके नेतृत्व में जिला पलवल में भाजपा मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनैतिक पार्टी है जहां सही मायनों में महिलाओं का सम्मान होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में महिलाओं के हितों में अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

