अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशगुरूग्रामचंडीगढ़दिल्लीनोएडापलवलफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

कौल विधानसभा में भारी मतो से विजयी होगें विवेक बंसल: नीरज गुप्ता

कांग्रेस हाईकमान द्वारा सह-प्रभारी नियुक्त किए गए फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ता ने कौल विधानसभा क्षेत्र में संभाली चुनाव प्रचार की कमान

देशपाल सौरोत
अलीगढ़/कौल/फरीदाबाद, 4 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्टीय सचिव एवं हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल के उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित उनकी विधानसभा क्षेत्र कौल के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा सह-प्रभारी नियुक्त किए गए फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ता ने कौल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी पूरी तरह से संभाल ली है। उन्होंने पिछले कई दिनों से अलीगढ़ के कौल विधानसभा क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। सह-प्रभारी के तौर पर अपनी नियुक्ति के बाद नीरज गुप्ता कौल क्षेत्र में जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हो राय-मश्वरा कर पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए रणनीति बनाकर उन्हें टिप्स दे रहे हैं वहीं वह घर-घर जाकर प्रचार व प्रसार में जुट पूरी तरह से गए हैं। उन्होंने आज कौल क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा कर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उनके साथ फरीदाबाद कांग्रेस के पूर्वं जिलाध्यक्ष गुलशन बगगा भी मुख्यरूप से मौूद रहे वहीं उन्होंने आज हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा चुनानी दौरे में भी साथ दिया तथा प्रत्रकारों से भी रूबरू हुए।
कौल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी विवेक बंसल के प्रति दिख रहा लोगों का जोश व उत्साह: नीरज गुप्ता
अलीगढ़ स्थित कौल विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा सह-प्रभारी नियुक्त किए गए फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ता ने कहा कि कौल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी विवेक बंसल के प्रति लोगों में भारी जोश व उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कौल क्षेत्र के लोगों ने श्री विवेक बंसल जी जो भारी बहुमत से विजयी बनाने का पक्का मन बना लिया है क्योंकि यहां की जनता भाजपा सरकार के झूठे वायदे और बढ़ती मंहगाई से दुखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा प्रदेश के प्रभारी जैसे बडे दायित्व वाले व्यक्ति विवेक बंसल जी मृदु्र भाषी नेता हैं तथाउनके दिलों में यहां की जनता के प्रति गहरा प्यार व स्नेह देखने को मिल रहा है इसलिए यहां के लोग निश्ति तौर पर श्री विवेक बंसल जी को ही अपने जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक चुनकर लखनऊ भेजेगी। उन्होंने कहा कि श्री विवेक बंसल जी की जीत न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग छाप छोडेगी।

फोटो- अलीगढ़ स्थित कौल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी विवेक बंसल के लिए प्रचार करने पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के साथ कांग्रेस हाईकमान द्वारा सह-प्रभारी नियुक्त किए गए फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ता।
फोटो- हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी व कौल विधानसभा के प्रत्याशी विवेक बंसल के साथ प्रचार करते अलीगढ़ स्थित कौल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस हाईकमान द्वारा सह-प्रभारी नियुक्त किए गए फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ता।
फोटो- हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी व कौल विधानसभा के प्रत्याशी विवेक बंसल के लिए अलीगढ़ स्थित कौल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस हाईकमान द्वारा सह-प्रभारी नियुक्त किए गए फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ता प्रचार करते हुए। साथ हैं फरीदाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बगग।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button