पांच राज्यों में भाजपा लहराएगी विजयी परचम: कृष्णपाल गुर्जर
गोल्डी अरोडा के संयोजन में युवाओं ने मनाया केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जन्मदिन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

देशपाल सौरोत
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा कराए गए अभूतपूर्व विकास कार्यो की बदौलत विजयी परचम लहराएगी और बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में जो कार्य चल रहा है, उसके सकारात्मक परिणाम देश को मिल रहे है और आने वाले समय में भारत का डंका पूरे विश्व में बजेगा। श्री गुर्जर बीती रात्रि अपने जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर गोल्डी अरोड़ा सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।
मोदी सरकार में भारत उन्नति की राह पर अग्रसर: गुर्जर
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार विराजमान हुई है, जब से भारत उन्नति की राह पर अग्रसर हुआ है और पिछले सात सालों में जितना विकास मोदी सरकार के कार्यकाल में हुआ है, उतना विकास कांग्रेस की पिछली सरकारोंं के कार्यकाल में भी नहीं हुआ। आज आम आदमी के लिए सरकार ने इतनी जनहितैषी योजनाएं क्रियान्वित की है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि यहां भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार पूरे प्रदेश का समान विकास करने में जुटी है और फरीदाबाद भी विकास से अछूता नहीं है, यहां भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे है। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं ताकि लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित हो सके।
कृष्णपाल गुर्जर जी के नेतृत्व में विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है फरीदाबाद: गोल्डी अरोड़ा
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी के नेतृत्व में फरीदाबाद जिला विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है, नहरपार क्षेत्र में पुलों का जाल व नई सडकें बनने से इस शहर की कायाकल्प हो रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को विश्वास दिलाया कि भाजपा युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी व संगठन को मजबूत करने के दिशा में काम करते हुए पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहा है।
कौन-कौन रहे मुख्यरूप से मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख युवा समाजसेवी पारस राय, भाजयुमो के जिला कार्यकारिणी सदस्य रंजीत रॉवल, विकास शर्मा, मनीष बत्रा, सागर दुआ, प्रवेश चंदीला, सागर भाटिया सहित अनेकों युवा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।