मुख्यमंत्री मनोहरलाल की जनकल्याणकारी योजनाओं की समूचे देश में मची है धूम: सीमा त्रिखा
नगर परिषद चुनाव को लेकर विधायक सीमा त्रिखा ने पलवल में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए जीत के टिप्स, टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

बडखल की विधायक सीमा त्रिखा को भाजपा हाईकमान ने नियुक्त किया है चुनाव प्रभारी
देशपाल सौरोत
पलवल, 26 फरवरी। भाजपा ने नगर परिषद चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कडी में आज भाजपा हाईकमान द्वारा पलवल की चुनाव संयोजक नियुक्त की गई बडख़ल की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने पलवल पहुंंच भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए उनकी भूमिकाओं को स्पष्ट किया। इस मौके पर पलवल के विधायक एवं भाजपा हरियाणा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक मंगला, फरीदाबाद के निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर एवं केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पुत्र देवेन्द्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता, एल डी वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरेन्द्रपाल राणा, जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित, जिला मंत्री श्रीमती गीता सौरोत, भाजपा विस्तारक मनवीर, पलवल भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला आदि मुख्यरूप से मौजूद रहे बकि संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र बैंसला ने किया।
विकास के लिए अत्यंत आवश्यक देश-प्रदेश व शहर में हो अपनी सरकार: सीमा त्रिखा
इस मौके पर बडखल की विधायक सीमा त्रिखा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र, राज्य, जिले और विधानसभा में भाजपा की सरकार हैं और पलवल के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है की नगर परिषद में भी भाजपा की सरकार रिपीट हो, तभी विकास का मजबूत क्रम बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश में समानरूप से विकास की गंगा बही है और पलवल में भी खूब विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा हरियाणा में शुरू की गई जनकयाणकारी योजनाओं की समूचे देश में धूम मची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही सही मायनों में किसी भी पार्टी के लिए रीढ होते हैं इसलिए वह पूरी तरह से चुनाव के लिए जुट जाएं।
भाजपा शासनकाल में पलवल में तीव्र गति से हो रहे विकास कार्य: दीपक मंगला
पलवल के विधायक एवं भाजपा हरियाणा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक मंगला ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में पलवल में तीव्र गति से विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया की 31 मार्च को एलिवेटिड फ्लाई ओवर की कम से कम एक लाइन अवश्य चालू हो जायेगी। पलवल में 23 करोड़ की लागत से स्टेडियम बन रहा है। स्वर्ण जयंती पार्क एवम कम्युनिटी सेंटर जैसे अनेकों विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का जिला पलवल ऐसा क्षेत्र है जहां चहुंओर विकास ही विकास हो रहा है।
विधानसभा की तर्ज पर फिर से नगर परिषद में भी लहराऐं भाजपा का झंडा: देवेंद्र चौधरी
फरीदाबाद के निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर एवं केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पुत्र व पलवल नगर परिषद चुनाव सह-संयोजक देवेंद्र चौधरी ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में कार्यकर्ता की दृष्टि से क्या भूमिका हो सकती है पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की पलवल वो जिला है जिसने विधानसभा की तीनों सीटे जीतकर एवम लोकसभा में भाजपा रिकॉर्ड जीत में अपनी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी दी है। नगर परिषद में भी कार्यकर्ताओ के दम पर भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की थी। निकट भविष्य में नगर परिषद चुनाव है और आप सभी कार्यकताओं के बलबूते पुन: पिछली जीत और बड़े मार्जिन से दोहरानी है।
वहीं सतीश खोला ने परिवार पहचान पत्र पर अपना पूरा संबोधन रखा। प्रदेश में इस समय भाजपा के सोशल वर्करों द्वारा प्रत्येक परिवार की आमदनी को वेरीफाई करके उसकी सही आमदनी ऐप में भरने का कार्य चल रहा है। जिससे भविष्य में कम आमदनी से कम वाले परिवार को सरकार से मिलने वाली सहायता मिल सके। खोला ने उपस्थित सोशल वर्करों को उनका कार्य करने के लिए प्रशिक्षित एवम निर्देशित किया।
कौन-कौन रहे मुख्यरूप से मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पवन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र भड़ाना, राजीव कत्याल, जगमोहन गोयल, गंगालाल गोयल, जिला मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह, भाजपा कोषाध्यक्ष विजय सिंगला, रणवीर ठाकुर, अविनाश शर्मा, मुकेश सिंगला, प्रवीन ग्रोवर, जिला सचिव यशमा सिंह, जगप्रीय, युवा प्रदेश मंत्री दीपक आर्य, आजाद पाठक, आई टी सेल जिला संयोजक सुनील बैंसला, एस सी जिलाध्यक्ष डॉक्टर यश, रश्मि सहारावत, युवा जिलाध्यक्ष दीपांशु गौड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयराम प्रजापति, सोशल मीडिया जिला संयोजक अतुल बघेल, केशव भारद्वाज, शांतनु ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, मूर्ति शर्मा, संतोष आचार्य, आशा भारद्वाज, शिवकुमार शर्मा, प्रीती राठौर, अजय शर्मा, हरेंद्र तेवतिया, परमिंदर, मोहित गोयल, संजय ठाकुर, यशपाल सरपंच समेत अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।


फोटो-पलवल में भाजपा कार्यकर्ताओं को नगर परिषद चुनाव में जीत के टिप्स देंती विधायक सीमा त्रिखा व साथ हैं पलवल के विधायक दीपक मंगला।
