
देशपाल सौरोत
पलवल, 1 मार्च। पलवल जिले में भारतीय जनता पार्टी को आज उस समय बडा झटका लगा जब भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं केसरी हिन्दू वाहिनी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्षा रहीं डॉ. नवीन रोहिला भाजपा को टाटा कह दिया। उन्होंने अपने समर्थकों सहित आज पलवल के विश्राम गृह में कमल का फूल त्यागकर आम आदमी पार्टी की टोपी पहन ली। डॉ. नवीन रोहिला को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कौशल ततारपुर, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप कौशिक, दक्षिण जोन संगठन मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, हिंदुस्तानी धर्मेंदर जिला संगठनमंत्री पलवल, रणधीर चौहान एस एम् अध्यक्ष, ब्रह्मदत्त अंगवानपुर विधानसभा अध्यक्ष पृथला, मूलचंद बडग़ुर्जर विधानसभा अध्यक्ष पलवल, सुन्दर लाल गौतम विधान सभा अध्यक्ष होडल, अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत विधान सभा अध्यक्ष हथीन, अधिवक्ता धर्मेंदर चौहान जिला उपाध्यक्ष, डॉ रामबीर जिला उपाध्यक्ष, महिला अध्यक्ष रेनू छाबड़ा,सचिन बंसल जिला सचिव, विनय शर्मा जिला प्रवक्ता, रणबीर घाघौत संगठन मंत्री पृथला, टेकचंद चौहान युवा जिला अध्यक्ष, नवल पंडित जी, सीतराम सैनी, रहीम खान आदि पार्टी नेताओं ने संयुक्त रूप से उन्हें पार्टी की टोपी व पटका पहनाकर उन्हें विधिवत पार्टी में शामिल कराते हुए पार्टी में पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया। डॉ. नवीन रोहिला के साथ रविंदर नाथ गर्ग (रिटायर्ड चीफ इंजीनियर) व राखी चंदा ने भी पार्टी ज्वाइन की।
दिल्ली मॉडल व आप की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित हो लिया फेंसला: डॉ.नवीन रोहिला
डॉ.नवीन रोहिला ने कहा की वो आम आदमी पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों व आम आदमी के लिए किये जा रहे कार्यों से प्रभावित हैं। दिल्ली सरकार का मॉडल उन्हें अच्छा लगा है। उनका मानना है की केवल काम करके ही जनता के बीच में जाया जा सकता है। अधिक समय तक जाति और धर्म के नाम पर गुमराह नहीं किया जा सकता है। अब काम करके ही जनता के हितों की रक्षा की जा सकती है।
डॉ. नवीन रोहिला के आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती:कौशल ततारपुर
आप के जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर ने बताया की डॉ नवीन रोहिला जी आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल व् दिल्ली सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है । उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और अब जिले व् जोन का संगठन बहुत ही तेजी के साथ मजबूती की और अग्रसित होगा। कौशल ततारपुर ने डॉ रोहिला का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा की हम हर उस व्यक्ति का पार्टी में स्वागत करते हैं जो जाती धर्म से ऊपर उठकर देश की सेवा करना चाहते हैं । उन्होंने कहा की की हम काम करके जनता को समर्पित करने में यकीन रखते हैं। वहीं आप के दक्षिण जोन के संगठन मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता व प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप कौशिक ने भी डॉ रोहिला का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा की इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वंहा से जल्द निकलवाए सरकार: मूलचंद बडग़ुर्जर
इस अवसर पर पलवल विधान सभा अध्यक्ष मूलचंद बडग़ुर्जर ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वंहा से जल्द से जल्द निकलने के लिए भारत सरकार से निवेदन करते हुए कहा की देश की सरकार को यूक्रेन में फंसे भारतियों को जल्द से जल्द वापिस लाना चाहिए।
