Deprecated: Optional parameter $query_type declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $order declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $custom_content declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $paragraph_number declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $sub_title declared before required parameter $the_post is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/plugins/class-tielabs-fbinstant-articles.php on line 100
4 राज्यों में भाजपा के विकास और सुशासन की हुई जीत : कृष्णपाल गुर्जर – DeshAajTak
अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगुरूग्रामगोवाचंडीगढ़दिल्लीनोएडापंजाबपलवलफरीदाबादमणिपुरराजनीतिराजस्थानराष्ट्रीयहरियाणा

4 राज्यों में भाजपा के विकास और सुशासन की हुई जीत : कृष्णपाल गुर्जर

भाजयुमो के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा के साथ युवाओं ने दी केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, वरिष्ठ उप-महापौर देवेंन्द्र चौधरी व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा को बधाई


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

देशपाल सौरोत
फरीदाबाद, 10 मार्च। पांच राज्यों में से चार राज्यों में भाजपा की हुई अप्रत्याशित जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर लड्डू बांटकर और आतिशबाजी करके इस जीत को यादगार बना दिया। इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा के साथ सैकड़ों युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-28 पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, वरिष्ठ उपमहापौर एवं भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक देवेंद्र चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें भाजपा की इस बड़ी जीत पर बधाई दी। इस दौरान युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ ‘योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद’ ‘भाजपा पार्टी जिंदाबाद’ ‘कृष्णपाल गुर्जर जिंदाबाद’ के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को भाजपामय कर दिया।
जनता ने भ्रष्टाचार व गुंडातत्वों को पूरी तरह से नकार दिया: कृष्णपाल गुर्जर
इस मौके पर उत्साहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी के विकास और सुशासन की जीत है क्योंकि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का डंका बजाया है उससे पूरे विश्व में भारत का नाम गौरवान्वित हुआ है, जनता ने विकास को अपनाया है, जबकि भ्रष्टाचार व गुंडातत्वों को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश की बात जाए तो यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच सालों में जमकर विकास कराया वहीं यहां कानून व्यवस्था को भी बेहतर बनाया, जिसके चलते लोगों ने एक बार फिर योगी के रूप में ऐसा मुख्यमंत्री चुना है, जो प्रदेश में हो रहे विकास को और तेजी से गति दे सके । उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में से चार राज्यों में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है और आने वाले समय में जनता के आशीर्वाद से यह क्रम जारी रहेगा।
चार राज्यों में भाजपा की जीत ने कार्यकर्ताओं में किया नए जोश का संचार: देवेन्द्र चौधरी
इस मौके पर वरिष्ठ उपमहापौर एवं भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक देवेंद्र चौधरी ने कहा की चार राज्यों में भाजपा की जीत ने कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार किया है और हरियाणा सहित फरीदाबाद में होने वाले नगर निगम के चुनावों में कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटेंगे और यहां भी फिर से भगवा लहराकर ही दम लेंगे।
कौन-कौन रहे मुख्यरूप से मौजूद
इस अवसर पर युवा समाजसेवी पारस रॉय, हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश सह-मीडिया प्रमुख रंजीत रॉवल, विकास शर्मा, मनीष बत्रा, आशीष माटा, सागर दुआ, मनीष चौधरी, प्रवेश चंदीला, साहिल नरूला, मनोज कुमार सहित अनेकों युवा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


फोटो- देश के 4 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर वरिष्ठ उपमहापौर एवं भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक देवेंद्र चौधरी को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त करते भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोडा।

फोटो- देश के 4 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त करते भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोडा।

 


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button