
देशपाल सौरोत
फरीदाबाद, 8 मार्च। अंतररास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को महिला कांग्रेस की शहरी जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी के संयोजन में एक कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला सशक्तिकरण के संदेश को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाधी के लडकी हूं लड सकती हूं के स्लोगन को काफी सराहा गया।
ईमानदारी एवं सच्चाई से खूब मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी: सोनू चौधरी
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की शहरी जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी ने महिलाओं से आह्वान किया कि हमेें जीवन में हमेशा आगे बढने की सोच रखनी चाहिए। ईमानदारी एवं सच्चाई से खूब मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाधी के लडकी हूं-लड सकती हूं के स्लोगन से देश की महिलाओं में नया जोश उत्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि आज की नारी किसी भी रूप में किसी से पीछे नहीं है। आज महिलाओं को हर प्रकार के अधिकार मिले हैं, इनका बेहतर कार्यों में प्रयोग करें एवं बेहतर जीवन की कल्पना करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं जीवन के सभी क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान दे रही हैं। हम उनकी सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने और उनमें से प्रत्येक को अपने सपनों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान करने के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि हम सामूहिक रूप से यह सुनिश्चित करें कि महिलाओं के साथ किसी भी रूप में भेदभाव न हो। हम महिलाओं की गरिमा को बनाए रखे , उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें समान अवसर प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने का संकल्प लें।
कौन-कौन रहीं मुख्यरूप से मौजूद
इस अवसर पर सुमन पाल, मारग्रेट एंथोनी,गुलशन निशा, गुलशन खातून,चिंता देवी,सुनिता देवी,सोना देवी,सरस्वती देवी
व नसीमा शेक मुख्यरूप से मौजूद रहीं।



