जजपा हलका अध्यक्ष भगत सिंह घुघेरा ने जजपा छोड थामा भाजपा का दामन
पलवल में जन नायक जनता पार्टी को लगा जोरदार झटका
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
पलवल, 18 दिसंबर। पलवल में जननायक जनता पार्टी को जोरदार करारा झटका लगा है। जजपा के हलका अध्यक्ष भगत सिंह घुघेरा ने आज जजपा को बाय-बाय करके भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के जिला जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिधूड़ी, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र भडाना व जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित ने भगत सिंह घुघेरा को भाजपाई पटका पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल कराया।
भगत सिंह घुघेरा ने देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा हरियाणा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पलवल के विधयक दीपक मंगला, हथीन के विधायक प्रवीण डागर व होडल के विधायक जगदीश नायर में अपनी आस्था दिखाते हुए भाजपा की कल्याणकारी नीतियों को देश के हित में बताया। आज देश की वैश्विक स्तर पर मज़बूत पहचान सिर्फ मोदी जी के कारण हुई है। प्रदेश में मुख्य्मंत्री मनोहर लाल खट्टर की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार ने लोगों का भरोसा जीता है। उन्होंने बताया की आने वाले समय में पार्टी के सच्चे सिपाई की तरह भाजपा को मज़बूत करने का कार्य करेंगे।
भगत सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मिलेगी ताकत: चरण सिंह
जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने भाजपा ज्वाइन करने पर भगत सिंह को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई की वो पार्टी के भरोसे पर खरा उतरेंगे और आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। भगत सिंह के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा परिवार बढ़ा है। इससे पार्टी को ताकत मिलेगी तथा भगत सिंह घुघेरा पार्टी के लिए पूरे समर्पण भाव से मेहनत करके पार्टी कार्यों को आगे बढ़ाएंगे ऐसा हमें विश्वास है। बता दें कि जजपा नेता भगत सिंह घुघेरा की धर्मपत्नी श्रीमति रणबीरी देवी अभी हाल ही में पलवल पंचायत समिति के वार्ड नंबर नौ से पंचायत समिति सदस्य भी निर्वाचित हुई हैं।
ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर पलवल नगर परिषद चेयरमैन डॉक्टर यशपाल, जिला सचिव कंवर संजय सिंह राणा, युवा मोर्चा जि़ला अध्यक्ष देवांशु गौड़ व युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रदीप चंदीला, सोशल मीडिया प्रभारी अतुल बघेल, भाजपा जिला सचिव भरत शर्मा, नगर पार्षद सत्य प्रकाश जाटव, भाजपा नेता वीरेंद्र शर्मा, मनदीप बैंसला, शिवम दिक्षित सहित अनेकों वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे।