
फोटो-जजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदशाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष शीला भयाण शुक्रवार को पलवल में महिलाओं की बैठक को संबोधित करती हुई। साथ हैं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सौरोत, महिला जिलाध्यक्ष ललिता सुहाग व सुखराम डागर।
देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
पलवल,19मई। जननायक जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भयाण ने शुक्रवार को पलवल के विश्राम गृह में आयोजित जजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक में महिलाओं से पार्टी की नीतियों के प्रचार व प्रसार में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता महिला सैल की जिला प्रधान ललिता सुहाग ने की जबकि इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सौरोत,उत्तर रेलवे क्षेत्रीय उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य सुखराम डागर, गजराज सहरावत युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव परवीन डूडी के अलावा प्रदेश सचिव भावना रावत, सावित्री डागर, प्रकाशी, सुनीता, जगबती, आशा,ओमवती, मूर्ति ,चंदो देवी ,उमा ,कुशुम, और लक्ष्मी ,वीना, सरोज देवी ,रॉनी, रेखा, बब्ली ,शिवानी ,सरिता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ललिता सुहाग के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदेशाध्यक्ष शीला भयाण के पलवल आगमन पर जोरदार स्वागत भी किया।
स्व. चौधरी देवीलाल के सपनों को साकार कर रहे हैं दुष्यंत चौटाला: शीला भयाण
जजपा की महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भयाण ने कहा कि जजपा ही सही मायनों में महिलाओं का भला कर सकती है। हरियाणा में महिलाओं को पंचायती राज में 50 प्रतिशत की भागीदारी देने में भी पार्टी की बडी भूमिका है। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सही मायनों में पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के सपनों को साकार कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने जितने भी वायदे जनता के समक्ष किए उनमें से ज्यादातर को पूरा किया गया है। वहीं महिलाओं व युवाओं सहित वह वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं को अम्लीजामा पहनाया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान विधायक नैना चौटाला ने महिलाओं को भरोसा दिलाया था कि अपनी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को पंचायती राज में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी जो जननायक जनता पार्टी ने अपना वादा पूरा कर महिलाओं को हरियाणा पंचायती राज में 50 प्रतिशत हिस्सा दिया। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि किसी भी पार्टी के सत्तासीन होने में महिलाओं की बडी भूमिका होती है इसलिए महिला जिले में एक अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार व प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जोडें।
ललिता सुहाग ने दिया महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोडने का आश्वासन
इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता कर रहीं पलवल जजपा महिला सैल की जिलाध्यक्ष ललिता सुहाग ने आश्वासन दिया कि पलवल जिले में अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी के साथ जोडऩे का काम करेंगी।