
-डाक्टर सलोनी चावला-
डाक्टर सलोनी चावला पेशे से एक पोषण वैज्ञानिक हैं। लेडी इरविन कॉलेज से MSc. पोषण (इंस्टिट्यूशन मैनेजमेंट एंड डाइटेटिक्स) में स्पेशलाइज़ेशन करके अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से इंटर्नशिप की। स्वास्थ्य शिक्षा तथा तनाव प्रबंधन में उन्होंने बहुत काम किया – कॉलेज में, NCERT में, A.I.I.M.S में तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान में। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंसिस में भी पेपर प्रस्तुत किए तथा हिंदुस्तान टाइम्स आदि समाचार पत्रों में उनके आर्टिकल्स भी प्रकाशित हुए।
डाक्टर सलोनी चावला की लिखना थी दिलचस्पी
डाक्टर सलोनी चावला की लिखना दिलचस्पी थी। 10 साल की उम्र से उन्होंने लिखना शुरु किया जो उनके स्कूल में प्रकाशित हुईं। कॉलेज में और कार्य करते हुए भी उनकी कविताएं पत्रिकाओं में और हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित हुईं। उनकी पहली कविता जो हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित हुई, वह अमेरिका के 9/11 हमले पर थी। वह अँग्रेज़ी में कविताएँ और हिन्दी में कविताएँ, शायरी, गज़लें और गीत लिखती हैं। उनकी हर रचना मानव जाति के हित के लिए संदेश देती है। और उनकी अंग्रेज़ी कविताएँ मुख्य रूप से स्वास्थ्य शिक्षा पर है: शारीरिक, मानसिक, व्यवहारिक, सामाजिक, भावनात्मक, पर्यावरणीय और आध्यात्मिक स्वास्थ्य, और विश्व शांति पर। उन्होंने शास्त्रीय संगीत सीखने के बाद अपने गीतों और गज़लों को अपनी ही धुन देनी शुरु की। उन्होंने 2 यूट्यूब चैनल शुरु किए – अंग्रेज़ी चैनल अंग्रेज़ी कविताओं के लिए जिसका नाम है Echoes of Silence Saloni Chawla और हिंदी चैनल उनकी स्वरचित हिंदी कविताओं, शायरी, गज़लों और गीतों के लिए जिसका नाम है Khamoshi Ki Goonj Saloni Chawla. उनके स्वास्थ्य शिक्षा तथा पोषण और काव्य कला से आधारित उनके प्रोग्राम चार रेडियो स्टेशनों पर प्रसारित हुए – रेडियो बूज़, रेडियो महारानी, रेडियो मानव रचना 107.8 FM और रेडियो NGF 90.4 FM. उनके इंटरव्यू न्यूज़ चैनलों पर प्रसारित हुए – “किन्नौर अब तक” तथा “पहचान फरीदाबाद”। उनकी कविताएँ 15 से अधिक न्यूज़ पोर्टल तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित हुईं। उन्होंने कम से कम 20 संकलनों में सह लेखक का कार्य किया जो प्रकाशित हुए। अनेक संस्थाओं से जुड़े रहने से कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा पुरस्कार प्राप्त किए। उन्होंने फेसबुक और यूट्यूब पर कई लाइव शो भी दिए।
सलोनी चावला की एकल किताबें प्रकाशित हुईं
सलोनी चावला की अपनी एकल किताबें प्रकाशित हुईं – पहली “खामोशी की गूंज” (मेरी हिंदी कविताएं), दूसरी – “बंद होठों की जुबां” (मेरी शायरी और गज़लें), तीसरी – “धरती से अंबर तक” (मेरे अपने गीत) और चौथी – Echoes of Silence (my English poetry, articles and my pencil sketches) स्वास्थ्य शिक्षा में अत्याधिक काम करने की वजह से, उनकी अंग्रेज़ी कविताओं की किताब तथा अंग्रेज़ी चैनल जिसमें ज़्यादातर कविताएं स्वास्थ्य शिक्षा के ऊपर हैं, उसको देखते हुए उनको World Peace Institute of United Nations से मार्च 2023 में Honorary Doctorate in Health Education मिला। उनकी कला और विश्व शान्ति पर पोएट्री को देखते हुए और उनकी कविता जो उन्होंने 9/11 अटैक अमेरिका पर लिखी और जो अक्टूबर 2001 में Hindustan Times में प्रकाशित हुई, उसके लिए उन्हें World Human Rights Protection Commission से जून 2023 में International Peace Ambassador Award मिला।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले
इसके अलावा उनको अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले जैसे अंतर्राष्ट्रीय कला एवं साहित्य सम्मान 2023, अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मान 2023, SSIF Global Peace Award 2022, SSIF Top Personality of the Year Award 2022, SSIF पर्यावरण रक्षक सम्मान 2023, Global Peace Earth Protection Award 2023, SSIF Akhand Bharat Samman 2022, हिंदी गौरव सम्मान 2022, राष्ट्रीय साहित्य सम्मान 2022, राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2023, महिला रत्न सम्मान 2023, Women Achievers Award, अखिल भारतीय काव्य शिरोमणि सम्मान 2023, Pride Of India Award, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार, कबीर कोहिनूर सम्मान, Republic Peace Award, Great Achiever Women Writers Award, साहित्य शक्ति सम्मान 2022, अंतर्राष्ट्रीय नारी चेतना सम्मान 2023, Special Performer Award, Lecturer of the Year Award, Best Poetess Award, SSIF अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस सम्मान 2023, इमकी हिन्दी कविताओं की पुस्तक “खामोशी की गूँज” को हिंदी गौरव सम्मान 2023 से नवाज़ा गया तथा अनेक और पुरस्कार प्राप्त किए।
डॉक्टर एंबेसडर सलोनी चावला को हम शुभकामनाएँ देते हैं और बहुत मुबारकबाद के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।