Deprecated: Optional parameter $query_type declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $order declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $custom_content declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $paragraph_number declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $sub_title declared before required parameter $the_post is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/plugins/class-tielabs-fbinstant-articles.php on line 100
सुनील तेवतिया ने भरा इनैलो प्रत्याशी के रूप में नामांकन, जुटी भारी भीड – DeshAajTak
अंतर्राष्ट्रीय

सुनील तेवतिया ने भरा इनैलो प्रत्याशी के रूप में नामांकन, जुटी भारी भीड

पूर्व सीपीएस श्याम सिंह राणा ने भरवाया नामांकन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय एवं इनैलो के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्याम सिंह राणा ने आज शनिवार को सेक्टर-12 स्थित जिला सचिवालय में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से इनैलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया का नामांकन दाखिल कराया। इस मौके पर फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तेवतिया, पलवल के जिलाध्यक्ष अजीत बॉबी व प्रदेश महासचिव महेन्द्र चौहान भी मुख्यरूप से मौजूद रहे। इसके उपरांत बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 स्थित राजा नाहर सिंह पैलेस के समक्ष ग्राउंड में आयोजित लोकसभा क्षेत्र की आयोजित एक विशाल जनसभा में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
हरियाणा में इनैलो के पक्ष में हो रहा बदलाव: श्याम सिंह राणा
सभा में इनैलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला के प्रतिनिधि के तौर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे श्याम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा के कुशासन से तंग आकर आज फिर से प्रदेश के लोग चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के शासन को याद कर रहे हैं। क्योंकि पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की सरकारों में प्रदेश की जनता के हित में लिए गए फैसलों आज भी सराहनीय हैं। चाहे वह बुजुर्ग पैंशन हो या फिर गांव की चौपाल पर बैठक फैंसले लेना रहा हो वहीं किसानों के कर्ज माफ करने की बात हो। उन्होंने कहा कि विधायक अभय सिंह चौटाला ने पिछले दिनों भाजपा के कुशासन के खिलाफ पदयात्रा निकाल हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की हुकार भरी थी जिसके बाद आज प्रदेश में चारों ओर बदलाव की हवा चल निकली है क्योंकि आज हरियाणा का अमजन भाजपा राज के अत्याचारों से दुखी व परेशान हैं। किसान, छोटा व्यापारी, युवा, महिला, कमेरा वर्ग व कर्मचारी दुखी व परेशान हैं और उन्होंने भाजपा को हराने का पक्का मन बना लिया है।
इनैलो ही है ताऊ देवीलाल के सपनों की पार्टी: सुनील तेवतिया
लोकसभा क्षेत्र के इनैलो प्रतयाशी सुनील तेवतिया ने अपने संबोधन में कहा कि इनैलो ही सही मायनों में स्व. ताऊ देवीलाल के सपनों की पार्टी है और लोग विधायक अभय चौटाला की बात पर विश्वास करते हैं। क्योंकि अभय चौटाला हमेशा प्रदेश के हर वर्ग की आवाज को बुलंद किया है। किसान आंदोलन में किसानों के लिए विधायक पद से इस्तीफा देने वाले भी अभय चौटाला ही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा शासन से दुखी व परेशान हैं और आज फिर से ताऊ देवीलाल की सरकार को याद कर रहे हैं, बस जरूरत है तो उन्हें जागरूक करने की। उन्होंने उपस्थितजनों से चुनाव के प्रचार व प्रसार में जुट जाएं और गावों में अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर आपका वोट रूपी विश्वास मुझे मिला तो इनैलो सरकार बनने पर प्रापर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र जैसे सभी पोर्टलों का तुरन्त बंद किया जाएगए और फिर से हरियाणा में वहीं पुराना इनैलो का राज देखने को मिलेगा।
ये भी रहे मुख्यरूप से मौजूद
इस मौके पर राजकुमार तेवतिया, जिला प्रधान महासचिव बच्चू सिंह तेवतिया, संजय डागर, पूर्व पार्षद बच्चू सिंह तेवतिया सिही, उदयवीर सहरावत, युवा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, तैय्यब हुसैन भीमसिका, बलदेव देशवाल, सत्ते पहलवान, दिनेश दलाल, बोधराज, सुरेश मोर, सुरेश वर्मा, विजय तेवतिया, अनिल तेवतिया, ओमदत्त नागर, सरदार कुलदीप सिंह, राजीव शर्मा, सोनू हुड्डा, धर्मेन्द्र हुड्डा, कमलजीत सिंह, घीसाराम, चन्दन सिंह सौरोत, वेद पहलवान आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।

 


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button