Deprecated: Optional parameter $query_type declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $order declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $custom_content declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $paragraph_number declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $sub_title declared before required parameter $the_post is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/plugins/class-tielabs-fbinstant-articles.php on line 100
फरीदाबाद में जमीनी नेता के रूप में मजबूत चेहरा बनकर उभर रहे गोल्डी अरोड़ा – DeshAajTak
अंतर्राष्ट्रीय

फरीदाबाद में जमीनी नेता के रूप में मजबूत चेहरा बनकर उभर रहे गोल्डी अरोड़ा

केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के राजनैतिक शिष्य गोल्डी आरोडा बने आठ वार्डो के स्टार प्रचारक


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

देशपाल सौरोत
फरीदाबाद, 1 मार्च। कहते हैं कडी मेहनत, सच्ची लगन व संघर्ष के बूते पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। जीं हां यह कहावत भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोडा पर पूरी तरह से सटीक बैठती नजर आ रही है। गोल्डी अरोडा ने अपने संघर्ष के बलबूते पर ही राजनीति में जिला स्तर पर बडा मुकाम हासिल किया है। फरीदाबाद जिला के लोग आज उन्हें भाजपा के मजबूत स्तंभ के रूप में देख रहे हैं। विपक्ष की खामियों को सुलझे हुए अंदाज में उठाकर जमीनी नेता के साथ-साथ भाजपा के निष्ठावान एवं बुद्धिमान नेता के रूप में अपनी अलग पहचान कायम की है। केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को अपना राजनैतिक गुरू मान राजनीनिति की शुरूआत करने वाले भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोडा अपनी अथक मेहनत व लगन से मात्र कुछ वर्षों में ही भाजपा के जमीनी नेता बनने में सफल रहे हैं और आज जिला के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों की संख्या में लोग टीम गोल्डी अरोडा के रूप में भाजपा के लिए कार्य कर केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को जमीनी स्तर पर बडी राजनैतिक पकड बढाने में सहायक साबित हो रहे हैं। यही कारण है कि नगर निगम चुनाव में भी गोल्डी अरोड़ा एक मजबूत चेहरा बनकर उभरे हैं। गोल्डी अरोड़ा व उनकी टीम ने फरीदाबाद, बडख़ल व बल्लभगढ़ के आठ वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार व प्रसार कर जहां आठ भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को मजबूती प्रदान की ही हैं भाजपा की मेयर प्रत्याशी श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी को भी प्रचार-प्रसार में बडी ताकत प्रदान की है। इन वार्डो में गोल्डी अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ घर-घर दस्तक दी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अगर यूं कहें कि गोल्डी अरोड़ा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से किए गए प्रचार का ही परिणाम है कि इन आठ वार्डो में भाजपा प्रत्याशी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। वहीं उनके एक समर्थक पार्षद कुलदीप साहनी तो निर्विरोध विजयी होने में भी सफल रहे हैं।
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी टीम गोल्डी अरोडा ने किया था धूंआ-धार प्रचार
गौरतलब है कि भाजपा जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा इससे पूर्व लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में प्रचार कर चुके हंै और जिस टीम वर्क में वह काम करते हंै, वह काबिले तारीफ है।
ट्रिप्पल इंजन की सरकार बनने पर ही मिलेगी विकास की रफ्तार
इस बारे में भाजपा जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा का कहना है कि वह पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता हैं और टीम वर्क में काम करने में विश्वास रखते है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि विधानसभा की तरह नगर निगम में भी भाजपा की छोटी सरकार बननी चाहिए क्योंकि जब ट्रिपल इंजन की सरकार होगी, तभी विकास की गति रफ्तार पकड़ेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गांवों में विकास की धुरी सरपंच होते हैं, उसी प्रकार शहरों में वार्ड की विकास की जिम्मेवारी पार्षद की होती है, अगर आप विपक्ष का पार्षद चुनेगो तो वह भाजपा सरकार में काम नहीं करवा पाएगा, इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं ताकि वह ट्रिपल इंजन की सरकार का हिस्सा बनकर फरीदाबाद के विकास में अपना भरपूर योगदान दे सके।
फरीदाबाद निगम में खिलेंगे 47 कमल
गोल्डी आरोडा ने जोर देते हुए कहा कि फरीदाबाद नगर निगम में इस बार जहां 47 कमल खिलेंगे, जहां 46 वार्डो के पार्षद उम्मीदवार विजय होंगे वहीं मेयर पद पर भी भाजपा बड़ी जीत अर्जित करेगी।
केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद पकड रहा विकास की रफ्तार
केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को फरीदाबाद का असल विकास पुरूष बातते हुए भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोडा कहते हैं कि फरीदाबाद को विकास की रफ्तार देने में स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का बडा योगदान है और वह लोगोंं के दिलों में बसते हैं। उसी का परिणाम है कि वह लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं और समूचे लोकसभा क्षेत्र में उनके नेतृत्व में विधानसभा में भी भाजपा को बडी जीत मिलती है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button