फोटो-फरीदाबाद में सदभाव यात्रा में पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह का स्वागत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक।
सद्भाव यात्रा के 98वें दिन की शुरूआत में फरीदाबाद में भी उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक सौहार्द का सशक्त संदेश
देशपाल सौरोत/ ब्यूरो रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 जनवरी। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा ने अपने 98वें दिन फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों ने उत्साह, अपनत्व और अभूतपूर्व जनभागीदारी के साथ इसका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर फरीदाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री श्री योगानंद शास्त्री विशेष रूप से यात्रा में शामिल हुए। आज की यात्रा की शुरुआत पूजा फर्नीचर, 19/28 डिवाइडिंग रोड से हुई। इसके पश्चात यात्रा ओल्ड फरीदाबाद, मेन बाजार, सेक्टर-16, सेक्टर-15, जिला कोर्ट (सेक्टर-12), जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सेक्टर 7–10 मार्केट, सेक्टर-7, हनुमान मंदिर होते हुए सीही गांव पहुंची। जबकि यात्रा का रात्रि विश्राम किसान भवन, सेक्टर-16, फरीदाबाद में किया गया।
बृजेंद्र सिंह आने वाले समय में न केवल हरियाणा बल्कि देश के प्रमुख नेताओं में शामिल होंगे: योगानंद शास्त्री
दिल्ली के पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बृजेंद्र सिंह आने वाले समय में न केवल हरियाणा बल्कि देश के प्रमुख नेताओं में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बृजेंद्र सिंह में महाराजा नाहर सिंह और चौधरी सर छोटूराम के संस्कार हैं, इसलिए उन्हें आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि भारत उसी व्यक्ति का सम्मान करता है जो त्याग करता है, और श्री बृजेंद्र सिंह ने जनता की सेवा के लिए आईएएस जैसे प्रतिष्ठित पद को छोडक़र राजनीति का मार्ग चुना। उन्होंने कहा कि चौधरी सर छोटूराम किसानों और मजदूरों दोनों के सशक्त नेता थे और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराशा से बाहर निकालने के उद्देश्य से शुरू हुई सद्भाव यात्रा: बृजेन्द्र सिंह
वहीं इस मौके पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने के पक्ष में थी, लेकिन सत्ता से बाहर रहने के कारण लोगों में निराशा फैली। इसी निराशा से पार्टी और कार्यकर्ताओं को बाहर निकालने के उद्देश्य से सद्भाव यात्रा की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि यात्रा को तीन महीने से अधिक समय हो चुका है और जिस-जिस क्षेत्र से यात्रा गुजरी है, वहां जनता का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने यात्रा में निरंतर साथ देने वाले 100 से अधिक साथियों का आभार व्यक्त किया। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन यह दर्शाता है कि जनता ने बीजेपी की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लडऩे का मन बना लिया है।
फरीदाबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में यात्रा के पक्ष में उतरा संगठन
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सदभाव यात्रा का स्वगत करते हुए विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद जिले में जिला कांग्रेस कमेटी पूरी तरह से यात्रा का स्वागत और सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा से फरीदाबाद में कांग्रेस मजबूत होगी।
ये रहे मुख्यरूप से मौजूद
इस मौके पर वरिष्ठ नेता विनोद कौशिक, वरिष्ठ नेता सत्यबीर डागर, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चुन्नू राजपूत, वरिष्ठ नेता अशोक रावल, चांद सिंह फोगाट, फरीदाबाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री सुनीता फागना, पलवल जिले की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सविता चौधरी, मुकेश डागर, सरला भामोत्ता, राजेंद्र चपराना (पूर्व पार्षद), वेद यादव, संजय चौधरी, एडवोकेट अनूज शर्मा, श्री प्रमोद शर्मा, श्री सुरेश बेनीवाल, लाजवंती ढिल्लों (महिला जिला प्रधान, जींद), सुगन जैन, पूनम गुलिया, प्रियंका अग्रवाल, बाबूलाल, दीपक दायमा, संजय कौशिक, कालू पहलवान, राव बलबीर, सुराज मान, तेजपाल नैन, ओमप्रकाश पंचाल, रमेश गुलिया, गंगाराम तेवतिया, भगत शमी, राजा सैनी, मनोज अग्रवाल, शैलेन्द्र, विकास फागना, सतपाल कौशिक, दीपक चौधरी, बीर सिंह नम्बरदार, जवाहर ठाकुर, मोसीन खान, विनोद, यूनिस भाई, कमांडो हिदायत खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आज की यात्रा में गुजरात कांग्रेस सेवादल के विनय सिंह एडवोकेट, बेबी सिंह, श्री प्रदीप मौर्य एडवोकेट मुख्य रुप से शामिल रहे।

