अंतर्राष्ट्रीयफरीदाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहरियाणा

जनहितकारी रहा है उप-मुख्यमंत्री का कार्यकाल: जीतू रावत मानपुर

आनाथ बच्चों के बीच मनाया दुष्यंत चौटाला का जन्मदिवस

देशपाल सौरोत
पलवल, 3 अप्रैल। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिवस आज बघौला स्थित आंचल छाया अनाथ आश्रम में जनसरोकार दिवस के रूप में बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आश्रम के अनाथ बच्चों को फल भी बांटे गए। कार्यक्रम में जजपा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सौरोत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीतू रावत मानपुर, किसान सैल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम डागर, युवा जिलाध्यक्ष बृजेश अटोंहा, भूदेव शर्मा, गजराज सहरावत, रविंद्र गहलौत, भगत सिंह घुघेरा, नागेश तेवतिया आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीतू रावत मानपुर ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जनता हित में अनेक वायदों को पूरा किया है। चाहे रोजगार में 75 प्रतिशत प्रदेश के युवाओं की भागेदारी, बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोत्तरी से लेकर महिला सुरक्षा तक की बात हो। दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के हितार्थ कार्य किया है।
वहीं पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सौरोत ने युवाओं से आह्वान किया कि वह राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ-चढक़र भाग लेें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button