
फोटो:-मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पलवल के विधायक दीपक मंगला।
हरियाणा विधानसभा में उठने वाली दबंग आवाजा को पलवल में ही दबाने का किया किया था दीपक मंगला ने
एक और खुशी तो यह भी गम कहीं अबकी बार भी प्रदेश मंत्रिमंडल से चूक न जाए पलवल?
देशपाल सौरोत/देश आजतक ब्यूरो
पलवल, 04 मई। पलवल के मौजूदा विधायक दीपक मंगला को भाजपा हरियाणा में बडी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अनुमित के उपरांत आज मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड द्वारा जारी प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट में की गई। छात्र जीवन से संघ से जुडे श्री मंगला भाजपा के कदावर नेता हैं, न केवल पलवल जिला बल्कि साथ लगते फरीदाबाद, नूंह, गुरूग्राम, रेवाडी, सोनीपत आदि कई जिलों में अपनी मजबूत पकड रखते हैं। समूचे हरियाणा के वैश्य अग्रवाल समाज में भी गहरी पकडरखने वाले दीपक मंगला पूर्व की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के राजनैतिक सचिव भी रह चुके हैं। जबकि पूर्व में भाजपा के प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहकर एक कुशल संगठनकर्ता का परिचय दे चुके हैं। मृदुभाषी दीपक मंगला पलवल नगर परिषद के पार्षद भी रह चुके हैं।
हरियाणा विधानसभा में उठने वाली दबंग आवाजा को पलवल में ही दबाने का किया किया था दीपक मंगला ने
मालूम हो कि देश के इतिहास में यह पहली बार है कि पलवल जिला की तीनों सीटों पर भाजपा को इतनी बडी जीत हासिल हुई है, वहीं खास बात यह है कि सदां से भाजपा के लिए सरदर्द बनने वाले हरियाणा कांग्रेस के दिगगज नेता व पांच बार के विधायक एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के समधी चौधरी करण दलाल को भाजपा प्रत्याशी के रूप में दीपक मंगला ने लगभग 30 हजार मतों के बडे अंतर से हराकर बडी जीत हासिल कर भाजपा के लिए पलवल रूपी सूखे में कमल खिलाकर एक तरह से हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के रूप में उठने वाली दबंग आवाज को पलवल में ही दबाने का काम किया है तथा हरियाणा की हॉट सीट में शामिल पलवल में 42 वर्ष बाद वैश्य अग्रवाल समाज के सर पर सेहरा सजा है। सन् 1977 में जनता पार्टी की टिकट पर मूलचंद मंगला पलवल से विधायक चुने गए थे। उस समय उन्हें हरियाणा सरकार में संसदीय सचिव के पद पर नियुक्ति दे पलवल के लोगों को मान दिया था। अब 42 वर्ष के अंतराल के बाद पूर्व विधायक स्व.मूलचंद मंगला के बाद दीपक मंगला ही सही मायनों में पलवल जिला ही नहीं बल्कि हरियाणा प्रदेश में वैश्य समाज के राजनीतिक पुरोधा के रूप में उभरकर सामने आए हैं।
एक और खुशी तो यह भी गम कहीं

अबकी बार भी प्रदेश मंत्रिमंडल से चूक न जाए पलवल?
यहां यह भी गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा में भाजपा सरकार के लिए हमेशा सरदर्द बने रहने वाले करण दलाल की आवाज को उसी के घर पलवल में दबाने के लिए भाजपा आलाकमान ने पूरी तरह से संघ प्रष्ठभूमि से जुडे दीपक मंगला को मुख्यमंत्री मनोहरलाल के राजनैतिक सचिव के पद पर मनोनीत कर पलवल जिला में भाजपा की जडें मजबूत करने की जिम्मेदारी सोंपी थी। जिसके बाद पूरे पांच साल दीपक मंगला ने न केवल पलवल बल्कि होडल व हथीन में भाजपा का चेहरा बनकर कार्य किया और कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए भाजपा की जडों को मजबूत करने का कार्य किया। इसका परिणाम रहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में पलवल जिला की तीनों सीट, पलवल, होडल व हथीन में भाजपा ने जीत हासिल की जिसका श्रेय पूरी तरह से दीपक मंगला को जाता है। इस बडी जीत के बाद पलवल के लोगों को उम्मीद थी कि विधायक दीपक मंगला अवश्य ही हरियाणा सरकार के अबकी बार के मंत्रिमंडल विस्तारमें में जरूर मंत्री बनेंगे। लेकिन आज के भाजपा संगठन में उन्हें प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से एक तरफ जहां उनके समर्थकों में खुशी है वहीं पर्दे केे पीछे से यह भी डर सता रहा है कि संगठन में बडा स्थान मिलने के बाद कहीं अबकी बार होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में फिर से पलवल के हाथ खाली न रह जाएं? अगर अबकी बार भी मंत्रिमंडल में पलवल को जगह नहीं मिली तो उत्तर प्रदेश-राजस्थान की सीमाओं से लगते बृज के क्षेत्र पलवल जिला ही नहीं बल्कि दक्षिण हरियाणा में भाजपा को भारी नुकसान देखने को मिल सकता है?