अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशगुरूग्रामचंडीगढ़दिल्लीपलवलफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

नीरज गुप्ता को कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में दी बडी जिम्मेदारी

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के विधानसभा क्षेत्र कोल का नियुक्त किया सह-प्रभारी

देशपाल सौरोत
फरीदाबाद। फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं हरियाणा के प्रमुख वैश्य नेता नीरज गुप्ता को कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनावों में बडी जिम्मदारी दी है। श्री गुप्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रभारी विवेक बंसल के विधानसभा क्षेत्र कोल का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। कोल विधानसभा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला के अंर्तगत पडता है तथा कोल विधानसभा क्षेत्र से हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल स्वयं कांगे्रस पार्टी की टिकिट पर चुनाव लड रहे हैं। ऐसे में फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ता को विवेक बंसल के गृह विधानसभा क्षेत्र का सह-प्रभारी बनाया जाना कांग्रेस पार्टी में एक बडी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। श्री गुप्ता को यह बडी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा की गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा कांग्रेस के संगठन महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने पत्र जारी करके की है।
अनेकों महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं नीरज गुप्ता
बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मृदु भाषी नीरज गुप्ता फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, कांग्रेस कमेटी हरियाणा आईडिया सैल के प्रदेश महासचिव व फरीदाबाद के जिला मीडिया प्रभारी जैसे बडे कई बडे पदों पर रहकर पार्टी में कुशल संगठनकर्ता के रूप में अपनी विशेष छाप छोड चुके हैं। फरीदाबाद सहित समूचे हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वैश्य समुदाय में नीरज गुप्ता की गहरी पैंठ मानी जाती है। वैश्य समुदाय के साथ-साथ 36 बिरादरी व हर वर्ग में नीरज गुप्ता मजबूत पकड बनाते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं।
कांग्रेस आलाकमान का जताया आभार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज गुप्ता ने पार्टी संगठन में मिली इस बडी जिम्मेदारी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, संगठन महासचिव दिनेश कुमार सिंह व धीरज गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि वह पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने दावा किया कि कोल विधानसभा क्षेत्र से निश्चित रूप से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल की बडी जीत होगी।

फोटो- नियुक्ति पत्र।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button