
फोटो- पलवल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा, साथ हैं विधायक दीपक मंगला व अन्य।
देशपाल सौरोत
पलवल,15 अप्रैल। बडखल की विधायक एवं नगर परिषद चुनावों के लिए पलवल की चुनाव संयोजक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा है कि केंद्र, राज्य, जिले और विधानसभा में भाजपा की सरकार हैं और पलवल के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है की नगर परिषद में भी भाजपा की सरकार रिपीट हो, तभी विकास का मजबूत क्रम बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश में समानरूप से विकास की गंगा बही है और पलवल में भी खूब विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा हरियाणा में शुरू की गई जनकयाणकारी योजनाओं की समूचे देश में धूम मची है। श्रीमती त्रिखा शुक्रवार को पलवल के विश्राम गृह में पार्टी नेताओं की बैठक को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहीं थीं। वह यहां नगर परिषद चुनावों की तैयारी की लिए पार्टी की बैठक लेने आई थीं। इस मौके पर पलवल के विधायक एवं भाजपा हरियाणा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक मंगला भी मुख्यरूप से मौजूद थे जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने की वहीं संचालन जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित द्वारा किया गया।
दिये जीत के टिप्स,चुनावी गुर भी सिखाए
बैठक में बडखल की विधायक एवं नगर परिषद चुनावों के लिए पलवल की चुनाव संयोजक श्रीमती सीमा त्रिखा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली वहीं उन्होंने चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए उनकी भूमिकाओं को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए उनसे चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को जीत के टिप्स भी दिए और चुनावी गुर भी सिखाए
पलवल का हो रहा सर्वांगीण विकास: दीपक मंगला
पलवल के विधायक एवं भाजपा हरियाणा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक मंगला ने कहा कि पलवल में तीव्र गतिसे विकास कार्य चल रहे हैं। पलवल की जीवन रेखा एलिवेटिड फ्लाई ओवर भी जनता को समर्पित कर दिया गया है। वहीं पलवल में 23 करोड़ की लागत से स्टेडियम बन रहा है। स्वर्ण जयंती पार्क एवम कम्युनिटी सेंटर जैसे अनेकों विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का जिला पलवल ऐसा क्षेत्र है जहां चहुंओर विकास ही विकास हो रहा है।