
फोटो- सविता चौधरी।
देशपाल सौरोत
पलवल,19 अप्रैल। पलवल के हूडा सेक्टर-2 निवासी सविता चौधरी को अखिल भारतीय जाट जन-जागृति संगठन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह नम्बरदार ने की है। सविता चौधरी महिला कांग्रेस पलवल की जिलाध्यक्ष भी हैं।
नियुक्ति पर जताया आभार
जाट जन-जागृति संगठन महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सविता चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जाट समाज की आवाज को बुलंद करेंगी। वहीं उनके समर्थकों ने सविता चौधरी की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है।