कांता चौटाला ने बहीन गांव से किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान की शुभारंभ
डॉ. रानी रावत के संयोजन में बांटे जाएंगे 51 हजार पौधे
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
पलवल, 6 जून। इनैलो विधायक अभय सिंह चौटाला की धर्मपत्नी श्रीमती कांता चौटाला ने जिले के गांव बहीन से राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ कर लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन इनैलो की वष्ठि महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हथीन के पूर्व विधायक भगवान सहाय रावत की पुत्रवधु डॉ. रानी रॉवत द्वारा किया गया जिसमेें इनैलो महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा देवी तथा इनैलो के प्रदेश सचिव महेन्द्र चौहान बतौर अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्हें हथीन विधानसभा क्षेत्र की ओर चुनरी पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया गया।
पर्यावरण का संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी: कांता चौटाला
कांता चौटाला ने कहा कि आज जिस तरह से पर्यावरण का संतुलन बिगडता जा रहा उसकी रक्षा के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनका यह अभियान समूचे हरियाणा मेें चलाया जाएगा जिसका शुभारंभ आज उनके द्वारा पलवल जिले के हथीन विधानसभा क्षेत्र के बडे गांव बहीन से किया गया है। उन्होंने कहा कि इनैलो ने सदां राजनीति को समाजसेवा के रूप में इस्तेमाल किया है तथा समय-समय पर इनैलो समाजसेवा से जुडे कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेती है।
पर्यावरण सुरक्षा और संतुलन के लिए जागरूक्ता जरूरी: डॉ. रानी रावत
कार्यक्रम की आयोजक एवं प्रमुख पर्यावरण विशेषज्ञ व इनैलो की वष्ठि महिला प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रानी रॉवत ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत समूचे हरियाणा में 51 हजार पौधे रोप जाएंगे जिसकी संख्या समय अनुसार बढाई भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा और उसमें संतुलन हमेशा बना रहे इसके लिए हमें जागरुक और सचेत रहना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी लोगों के लिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेडों हमें जहां हमें खाने के लिए फल और सब्जियां मिलती हैं वहीं मनुष्य का जीवन रक्षक भी हैँ वहीं हमें व्यापारिक दृष्टि से भी मजबूत बनाता है। वहीं अनेकों वृक्षों को हमारे हिंदू धर्म में ईश्वर का निवास स्थान माना जाता है जैसे नीम ,पीपल ,आंवला, बरगद आदी को शास्त्रों के अनुसार पूजनीय कहलाते है और साथ ही धर्म शास्त्रों में सभी तरह से वृक्ष प्रकृति के सभी तत्वों की विवेचना करते हैं। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए।
ये भी रहीं मुख्यरूप से मौजूद
इस अवसर पर राजबाला, सत्या चौधरी, पूनम चौधरी आदि भी मुख्यरूप से मौजूद थीं।

फोटो-पलवल के गांव बहीन मेंं इनैलो हरियाणा की वष्ठि महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. रानी रॉवत के संयोजन में आयोजित राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करतीं विधायक अभय चौटाला की धर्मपत्नी कांता चौटाला। साथ हैं प्रदेश सचिव महेन्द्र चौहान।

फोटो-पलवल के गांव बहीन मेंं इनैलो हरियाणा की वष्ठि महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. रानी रॉवत के संयोजन में आयोजित राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में कांता चौटाला के साथ पहुंची महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी का शॉल पहनाकर स्वागत करते हुए महिलाएं।

फोटो-पलवल के गांव बहीन मेंं इनैलो हरियाणा की वष्ठि महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. रानी रॉवत के संयोजन में आयोजित राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यअतिथि कांता चौटाला व महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी का बुक्के देकर स्वागत करते हुए।