Deprecated: Optional parameter $query_type declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $order declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $custom_content declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $paragraph_number declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $sub_title declared before required parameter $the_post is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/plugins/class-tielabs-fbinstant-articles.php on line 100
गोल्डी अरोडा के संयोजन में बडे हर्षोल्लास से मनाया देवेंद्र चौधरी का जन्मदिवस – DeshAajTak
अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगुरूग्रामचंडीगढ़दिल्लीनोएडापंजाबपलवलफरीदाबादराजनीतिराजस्थानराष्ट्रीयहरियाणा

गोल्डी अरोडा के संयोजन में बडे हर्षोल्लास से मनाया देवेंद्र चौधरी का जन्मदिवस

केक काटकर दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं वहीं फूलों के बुक्के देकर किया स्वागत और सत्कार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 जुलाई। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा के संयोजन में नगर निगम फरीदाबाद के वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी का जन्मदिवस बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जहां सेक्टर-28 स्थित उनके कार्यालय पर एक बडा केक काटकर युवाओं ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी वहीं उन्हें फूलों के बुक्के देकर उनका जोरदार स्वागत और सत्कार भी किया गया। इस दौरान उनके साथ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला, जिला महामंत्री सचिन ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश मीडिया सह-पुमख रंजीत रॉय रॉवल सहित काफी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का विकास: देवेन्द्र चौधरी
नगर निगम फरीदाबाद के वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी ने कहा है कि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का विकास योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। सीवरेज, सडकें एवं पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए सरकार व प्रशासन मिलकर कार्य कर रहे हंै। आने वाले समय में सभी विकास कार्यो के पूरे होने के बाद फरीदाबाद का एक नया स्वरूप निखरकर सामने आएगा।
भाजपा को उच्च स्तर पर पहुंचाने में युवाओं का विशेष योगदान: देवेन्द्र चौधरी
भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोडा के संयोजन में भारी संख्या में सेक्टर-28 स्थित कार्यालय पहुंचे युवाओं के जोश से प्रफुल्लित देवेंद्र चौधरी ने युवा भाजपा कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि युवा संगठन भाजपा का अभिन्न अंग है इसलिए युवाओं का पार्टी को उच्च स्तर पर ले जाने में अह्म योगदान होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकारें जनहित की जो योजनाएं चला रही है, युवा भाजपा कार्यकर्ता उन्हें जन-जन तक पहुंचाएं और जरूरतमंद लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंचे, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का युवा भाजपा संगठन मेहनती है और इस संगठन ने सदैव बेहतर कार्य करके अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
सही मायनों में फरीदाबाद के जनहितैषी नेता बनकर उभरे हैं देवेन्द्र चौधरी: गोल्डी अरोडा
भाजयुमो के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने वरिष्ठ उप-महापौर देवेंद्र चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे और गरीब व जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि देवेन्द्र चौधरी जी आज सही मायनों में जन-हितैषी नेता के रूप में उभर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि वह आज फरीदाबाद में युवाओं के आदर्श बन गए हैं। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत और लग्न से आने वाले समय में देवेन्द्र चौधरी जी राजनीति के ऊंचे मुकाम पर पहुंचेंगे ऐसी दुआ आज उनके जन्मदिवस पर फरीदाबाद का हर युवा मांग रहा है।
राजनीति में युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन गए हैंं देवेन्द्र चौधरी: रंजीत रॉवल
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख रंजीत रॉय रॉवल ने नगर निगम फरीदाबाद के वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवेन्द्र चौधरी जी सही मायनों में युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। जिस तरह से केन्द्रीय राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर अपनी विकासशील सोच के चलते आज फरीदाबाद के विकास पुरूष बन गए हैं ठीक उसी तरह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए मृदुभाषी देवेन्द्र चौधरी जी ने नगर निगम फरीदाबाद के वरिष्ठ उपमहापौर रहते हुए फरीदाबाद को विकास की नई रफ्तार दी है।
ये भी रहे मुख्यरूप से मौजूद
इस मौके पर करण गोयल, कार्तिक वशिष्ठ, विकास शर्मा, गगन अरोड़ा, अमित खत्री, सागर दुआ, कपिल कुमार, मनीष बत्रा सहित अनेकों भाजपा युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।


फोटो- नगर निगम फरीदाबाद के वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी के जन्मदिवस उन्हें फूलों के बुक्के देकर स्वागत करते भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोडा व अन्य।

 


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button