अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगुरूग्रामचंडीगढ़दिल्लीनोएडापंजाबपलवलफरीदाबादराजनीतिराजस्थानराष्ट्रीयहरियाणा

तरूण तेवतिया बने हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के पहले नंबर के प्रदेश प्रवक्ता

पृथला के पूर्व विधायक रघुबीर सिंंह तेवतिया के पुत्र हैं तरूण तेवतिया, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, नेशनल को-मीडिया इंचार्ज एवं युवा कांग्रेस के 2 बार रह चुके हैं जिलाध्यक्ष

देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
पलवल/फरीदाबाद, 21 जुलाई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तरूण तेवतिया को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत करते हुए पार्टी में प्रदेश स्तर पर बडी जिम्मेदारी सोंपी गई है। उन्हें हरियाणा प्रदेश में पहले नंबर का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने कांग्रेस आलाकमान की स्वीकृति के बाद की है। बता दें कि गत 24 मई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ताओं व मीडिया पैनलिस्टों की सूची जारीकी जिसपर हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने रोक लगा दी थी। अब 2 महिने बाद 20 जुलाई को हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने इस लिस्ट में कुछ संशोधन करते हुए जारी कर दिया है, लेकिन इस लिस्ट में भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तरूण तेवतिया को हरियाणा प्रदेश में पहले नंबर का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है, जिससे प्रदेश स्तर पर उनका महत्व बढ़ गया है।
लोगों ने दिल खोलकर दी शुभकामनाएं
आज जैसे ही तरूण तेवतिया के हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का पहले नंबर का प्रदेश प्रवक्ता की नियुक्ति का समाचार जिले में लोगों को मिला तो चारों ओर उनके सर्मथकों में खुशी की लहर दौड गई तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोगों ने पलवल के हूडा सेक्टर-2 स्थित उनके निवास पर जाकर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, नेशनल को-मीडिया इंचार्ज एवं युवा कांग्रेस के 2 बार रह चुके हैं जिलाध्यक्ष
बता दें कि पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी रघुबीर सिंह तेवतिया के पुत्र तरूण तेवतिया युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व नेशनल को-मीडिया इंचार्ज भी रह चुके हैं। वहीं पूर्व में युवा कांग्रेस में 2 बार फरीदाबाद और पलवल दोनों जिलों के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। तरूण तेवतिया की गिनती हरियाणा प्रदेश के साथ साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर तेजतर्रार संघर्षशील युवा नेता के तौर पर होती है। वह राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के खासमखास विश्वासपात्रों में गिने जाते हैं तथा हरियाणा में टीम दीपेन्द के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं।
नियुक्ति पर जताया आभार
वहीं अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, पूर्व विधायक चौधरी रघुवीर सिंह तेवतिया व पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सोंपी है वह उसका पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठता से निर्वहण कर पूरे प्रदेश में पार्टी की आवाज बनकर भाजपा-जजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब कर आम गरीब जनता के साथ-साथ हर वर्ग की आवाज को बुलंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button