Deprecated: Optional parameter $query_type declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $order declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $custom_content declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $paragraph_number declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $sub_title declared before required parameter $the_post is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/plugins/class-tielabs-fbinstant-articles.php on line 100
पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री रहे प्रो. सम्पत्त सिंह सहित हरियाणा के 5 बडे नेता कांग्रेस में शामिल – DeshAajTak
अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगुरूग्रामचंडीगढ़दिल्लीनोएडापंजाबपलवलफरीदाबादराजनीतिराजस्थानराष्ट्रीयहरियाणा

पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री रहे प्रो. सम्पत्त सिंह सहित हरियाणा के 5 बडे नेता कांग्रेस में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में एकबार फिर कांग्रेस में हुई बंपर ज्वाइनिंग


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
चंडीगढ़, 8 अगस्त: हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की रणनीति लगातार सफल होती दिख रही है जिसके चलते प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग पार्टियों के बड़े नेता लगातार कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में आज हरियाणा विधानसभा में 6 बार विधायक एवं हरियाणा के गृह मंत्री, वित्त मंत्री और नेता प्रतिपक्ष जैसे बडे एवं महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रह चुके रहे प्रोफेसर संपत सिंह सहित 5 बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में पांचों नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मुख्यरूप से मौजूद रहे। वरिष्ठ नेता और 6 बार विधायक रह चुके प्रोफेसर संपत सिंह ने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद आज विधिवत रूप से भाजपा छोडक़र कांग्रेस ज्वाइन की। प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कांग्रेस का पटका पहनाकर सभी नेताओं का स्वागत किया।
क्या बोले पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह
इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह ने कहा कि वो कभी भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस से दूर नहीं हुए थे। लेकिन कांग्रेस के भीतर रहकर कुछ स्वार्थी नेता पार्टी को लगातार कमजोर करने में लगे थे। ऐसे नेताओं की वजह से ही लगातार 2 बार कांग्रेस को सत्ता से बाहर रहना पड़ा। ऐसे लोगों की वजह से ही उन्हें कांग्रेस छोडऩे का फैसला करना पड़ा था। लेकिन अब पार्टी के साथ भीतरघात करने वालों का सच सार्वजनिक हो चुका है और वो कांग्रेस से बाहर जा चुके हैं। इसलिए उन्होंने फिर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौ. उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन करने का फैसला लिया है।
ये भी हुए कांग्रेसी
नारनौंद से पूर्व विधायक रामभगत शर्मा और नारनौल से पूर्व विधायक रहे राधेश्याम शर्मा ने भी आज बीजेपी छोडक़र कांग्रेस का दामन थामा। हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट छोडक़र हिम्मत सिंह ने भी घर वापसी करते हुए कांग्रेस के लिए संघर्ष का ऐलान किया। इनके अलावा बैंक एसोसिएशन के बड़े नेता रहे ललित अरोड़ा ने भी कांग्रेस ज्वाइन कर अपने राजनीतिक सफर का आगाज किया।
प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार: हुड्डा
इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह सभी नेता अपने-अपने इलाकों की मजबूत आवाज हैं। कद्दावर नेताओं द्वारा पार्टी ज्वाइन करने से प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। लगातार पार्टी की बढ़ती ताकत से स्पष्ट हो चुका है कि प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। हुड्डा ने पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों को पूर्ण मान सम्मान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं ने सही समय पर सही फैसला लिया है।
कांग्रेस पार्टी हो रही मजबूत: उदयभान
प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि आज एकबार फिर परिवार के पुराने सदस्य इक_ा हो गए हैं। भविष्य में सभी मिलकर भाजपा की जनविरोधी और सांप्रदायिक नफरत वाली नीतियों को हराने का काम करेंगे। इनके आने से अग्निपथ योजना, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जारी लड़ाई को मजबूती मिलेगी। आने वाले चुनाव में कांग्रेस बीजेपी-जेजेपी सरकार को उखाड़ फैंकने का काम करेगी।
कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं की क्या वरिष्ठता
1. प्रो. संपत सिंह– प्रो. संपत सिह 1980 से राजनीति में सक्रिय हैं। वह 6 बार विधायक रह चुके हैं। प्रदेश के गृह मंत्री, वित्त मंत्री और हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे बडे पदों पर आसीन रह चुके हैं। उन्होंने बीजेपी छोडक़र कांग्रेस ज्वाइन की है।
2. राधेश्याम शर्मा– राधेश्याम शर्मा बीजेपी छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुए हैं। राधेश्याम शर्मा ने 2005 में नारनौल से निर्दलीय चुनाव लड़ा तथा जीत हासिल की थी। उनके भाई चौटाला सरकार में राज्य मंत्री रहे हैं।
3. प्रो. रामभगत शर्मा– नारनौंद से निर्दलीय विधायक रहे रामभगत शर्मा ने 2019 में बीजेपी ज्वाइन की थी। वो बीजेपी छोडऩे के बाद कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
4. हिम्मत सिंह– यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हिम्मत सिंह ने 2014 में अंबाला सिटी से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर 35 हजार वोट मिली थीं। वो 2019 में हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट में शामिल हुए थे। एचडीएफ छोडक़र उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की है।
5. ललित अरोड़ा– ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे ललित अरोड़ा ने कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की है। ललित अरोड़ा मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र करनाल के प्रभावशाली नेता हैं।
6. हिसार और आदमपुर से दर्जनभर पूर्व सरपंचों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की।


फोटो- चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में काग्रेस पार्टी में शामिल होते पूर्व गृह मंत्री प्रोफेसर सम्पत्त सिंह, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, हिम्मत सिंह, ललित अरोडा आदि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का ऐलान करते हुए। साथ हैं राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा।

 


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button