Deprecated: Optional parameter $query_type declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $order declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $custom_content declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $paragraph_number declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $sub_title declared before required parameter $the_post is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/plugins/class-tielabs-fbinstant-articles.php on line 100
विधायक सीमा त्रिखा के संयोजन में विभाजन विभाषिका स्मृति दिवस समारोह मेें जुटा लोगों का सैलाब – DeshAajTak
अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगुरूग्रामचंडीगढ़दिल्लीनोएडापंजाबपलवलफरीदाबादराजनीतिराजस्थानराष्ट्रीयहरियाणा

विधायक सीमा त्रिखा के संयोजन में विभाजन विभाषिका स्मृति दिवस समारोह मेें जुटा लोगों का सैलाब

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक सीमा त्रिखा ने शहीद सरदार भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की 11-11 फिट ऊंची मूर्तियों का किया लोकार्पण


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा..
देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
फरीदाबाद/बडख़ल।-12 अगस्त। 1947 में बंटवारे के दौरान पश्चिमी पंजाब से लौटते समय शहादत देने वाले लाखों हिंदू और सिख पूर्वजों की याद में आज शुक्रवार सायं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा के संयोजन में बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के एनआईटी पांच नंबर गोल चक्र पर विभाजन विभाषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में फरीदाबाद शहर में बसे उन पुरूषार्थी परिवारों के सदस्यो ने हजारों-हजारों की संख्या मे पहुंचकर उन सभी गुमनाम बलिदानियों का स्मरण करते हुए अपने श्रद्धा सुमन उनके चरणो में अर्पित किए। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में हजारों-हजारों की तादाद में लोग एकत्र हुए। समारोह में भारत सरकार के भारी उद्योग एवं उर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व विधायक सीमा त्रिखा ने यहां गोल चक्र पर स्मार्ट सीटी द्वारा बनाई गई शहीद सरदार भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की 11-11 फिट ऊंची प्रतिमाओं का लोकार्पण भी किया गया। समारोह में बच्चों ने देशभक्तों के नाम सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हो रहा मजबूत: कृष्णपाल गुर्जर
भारत सरकार के भारी उद्योग एवं उर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि जब हमारा देश 100 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा तब भारत विश्व में सबसे शक्तिशाली देश माना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता 75वें स्वतंत्रता वर्ष को आमजन आजादी के अमृत के महोत्सव के रूप में मना रहा है। आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा लगाने का काम देश की जनता करेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाङी युद्ध और कोविड-19 के दौरान स्पेशल हवाई जहाजों की यात्राएं करवाकर लगभग एक करोड़ 83 लाख भारतीयों को वापिस अपने घरों में लाने का काम किया। इसी प्रकार यूक्रेन युद्ध के दौरान 24000 भारतीय विद्यार्थियों को युक्रेन से सकुशल लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लोगों ने सत्याग्रह प्रदर्शन तो बहुत किए लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह और प्रदर्शन करने वाली भाजपा पार्टी देश में सबसे पहली पार्टी है। भाजपा देश से भ्रष्टाचार को जड़ मूल से खत्म करने का काम कर रही है। दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करके जेल भेजने का काम कर रही है। भाजपा का हर कार्यकर्ता और नेता राष्ट्र सम्पर्ण की भावना से कर रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य का भी पालन करें। हर भारतीय सही रूप से अपने अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य का पालन करने लगेगा तो निश्चित तौर पर जब भारत 100 वां स्वतंत्रता वर्ष मना रहा होगा तो निश्चित तौर पर विश्व की सबसे शक्तिशाली ताकत बनेगा। उन्होंने लोगों से पुन: आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने घरों, कोठियों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, फैक्ट्रियों सहित तमाम कार्यालयों पर आगामी 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के ज्ञात अज्ञात शहीदों जिन्होंने देश की आजादी में और देश की सुरक्षा के लिए अन्य युद्धों में शहादत दी है। उन्हें शत-शत श्रद्धांजलि देकर राष्ट्र का स्वतंत्रता दिवस मनाएं।
विभाजन की त्रासदी का असहनीय दशं झेला है पुरूषार्थी समाज ने: सीमा त्रिखा
बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि यह दिवस असहनीय एवं कभी भी ना भूले जाने वाले तथा उस समय अपने प्राणो का बलिदान करने वाले अंसख्य, गुमनाम, बलिदानी वीरों एवं उनके परिवारो की स्मृति में मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस विभाजन की त्रासदी का असहनीय दशं सिर्फ फरीदाबाद में रह रहे यहां के पुरूषार्थी समाज के साथ-साथ सम्पूर्ण हरियणा के अलग-अलग जिलों में रह रहे लोगो ने भी झेला है। सीमा त्रिखा ने कहा कि पंजाबी समुदाय ने जहां मेहनत और मशक्कत के दम पर अपने मुकद्दरों को बदलने का काम किया, वहीं देश और धर्म की रक्षा के लिए अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल के यशस्वी नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का ऐलान एक ऐतिहासिक व सर्वोच्च सौगात है। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान जो त्रासदी पंजाबी समुदाय के लोगों ने झेली, उसका शब्दों में बखान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाबी पुरुषार्थी समाज है और वह अपने पुरुषार्थ से जहां अपना गुजर बसर करेगा वही देश का मान भी बढ़ाएगा।
ये भी रहे मुख्यरूप से मौजूद
समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अश्वनी त्रिखा, सरदार मोहन सिंह भाटिया, विशंभर भाटिया, हरीश आजाद, वासुदेव अरोड़ा, पीडी भाटिया, टीडी जटवानी, केसी लखानी, स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ गरिमा मित्तल भी मुख्यरूप से मौजूद थीं।


फोटो- बडखल के एनआईटी पांच नंबर गोल चक्र पर शहीदों की प्रतिमाओं का लोकार्पण करने के उपरांत केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक सीमा त्रिखा।

फोटो- एनआईटी पांच नंबर गोल चक्र पर शहीदों की प्रतिमाओं को लोकार्पण करने के उपरांत अपना संदेश लिखते केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व साथ हैं विधायक सीमा त्रिखा।

फोटो- एनआईटी पांच नंबर गोल चक्र पर शहीदों की प्रतिमाओं को लोकार्पण समारोह के उपरांत तिरंगा फहराते एडवोकेट अश्वनी त्रिखा व साथ हैं उनकी धर्मपत्नी एवं बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button