Deprecated: Optional parameter $query_type declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $order declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $custom_content declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $paragraph_number declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $sub_title declared before required parameter $the_post is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/plugins/class-tielabs-fbinstant-articles.php on line 100
बल्लभगढ़ क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर उठाएंगे आमजन की आवाज : मनोज अग्रवाल – DeshAajTak
अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगुरूग्रामचंडीगढ़दिल्लीनोएडापंजाबपलवलफरीदाबादराजनीतिराजस्थानराष्ट्रीयहरियाणा

बल्लभगढ़ क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर उठाएंगे आमजन की आवाज : मनोज अग्रवाल

लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु वार्ड नंबर-44 में कांग्रेसी नेता ने खोला कार्यालय


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
फरीदाबाद/बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व हरियाणा कांग्रेस के स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज मनोज अग्रवाल व महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रियंका अग्रवाल ने लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए बल्लभगढ़ के वार्ड नंबर-44 के अंतर्गत आने वाले ऊंचा गांव में कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय जनता का कार्यालय होगा, जहां लोग बेझिझक आकर अपनी समस्याएं बता सकते है, जिसके निवाकरण के लिए वह भरसक प्रयास करेंगे।
भाजपा सरकार की कारगुजारियों से त्रस्त हो चुकी है बल्लभगढ़ की जनता- मनोज अग्रवाल
इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता भाजपा सरकार की कारगुजारियों से त्रस्त हो चुकी है। इस सरकार ने बल्लभगढ़ को विकास के मामले में दशकों पीछे धकेलने का काम किया है। एक तरफ आज हमारा बल्लभगढ़ सडक़, सुरक्षा और पानी जैसी मूलभूत बुनियादी सुविधाओं तक के लिए तरस रहा है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम फरीदाबाद में आए दिन नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार की इन नाकामियों को जनता के समक्ष उजाकर करने के लिए महंगाई चौपाल जैसे कार्यक्रम चलाते हुए लोगों के पास जाकर सरकार का असली चेहरा जनता के समक्ष उजागर करने का काम कर रही है।
वार्ड-44 की बदहाली और पिछड़ेपन से मुक्ति दिलाने के लिए करूंगी कार्य: प्रियंका अग्रवाल
इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि वार्ड नं 44 सहित बल्लभगढ़ क्षेत्र को बदहाली और पिछड़ेपन से मुक्ति दिलाने के लिए वह जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ की जनता ने हमें जो साथ, सहयोग और समर्थन दिया है उसके लिए वह सदैव उनकी आभारी रहेंगी और उनके हक हकूक की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि टूटी हुई सडक़ों पर बहता सीवर और नाली का गंदा पानी इस वार्ड की पहचान बन चुका है। करोड़ों रुपयों के आवंटन के बावजूद वार्ड नं 44 की ऐसी शर्मनाक तस्वीर नगर निगम फरीदाबाद में व्याप्त भ्रष्टाचार का साक्षात प्रमाण है।
कौन-कौन रहे मुख्यरूप से मौजूद
इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता आजाद सैनी, पवन सैनी, भरमवीर सैनी, गोपाल सैनी, प्रकाश सैनी, सेवादल की प्रदेश सचिव सगीरन खान, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप शर्मा, नरेश सैनी, युवा कांग्रेस नेता शुभम कसाना, धर्मवती, नेहा शर्मा, पायल अधाना सहित अनेकों काग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

फोटो- बल्लभगढ़ में खोले गए कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मनोज अग्रवाल व प्रियंका अग्रवाल।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button