अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगुरूग्रामचंडीगढ़दिल्लीनोएडापंजाबपलवलफरीदाबादराजनीतिराजस्थानराष्ट्रीयहरियाणा

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजन ओझा की माताजी संतोष ओझा का कुशलक्षेम पूछने पहुंची कुमारी सैलजा

सैलजा बोलीं-अब वह दिन दूर नहीं जब देश-प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार

देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 अप्रैल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने आज जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने आज राजीव गांधी चौक पर बनी स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. बीआर ओझा की धर्मपत्नी व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राजन ओझा की माताजी संतोष ओझा का कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर राजन ओझा ने कुमारी शैलजा व उनके साथ आई विधायक शैली चौधरी व अन्य कांग्रेस जनों का फूल-मालाओं व बुक्को से स्वागत किया।
कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंंचाएं कांग्रेस की नीतियां: शैलजा
कुमारी शैलजा ने इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मौजूदा राजनीति पर चर्चा की और कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब देश ही नहीं हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
कौन-कौन रहे मुख्यरूप से मौजूद
इस मौके पर एम.के. ओझा, सुनीता ओझा, रमन ओझा के अलावा असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पृथला क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश तंवर, एडवोकेट सुभाष कौशिक, मोहम्मद बिलाल, पराग शर्मा, बलजीत कौशिक, योगेश ढीगड़ा, मनोज अग्रवाल, गौरव ढींगड़ा, मोनू ढिल्लो, प्रियंका अग्रवाल, सोनू चौधरी, वंदना सिंह, डा.एस.एल. शर्मा, चुन्नू राजपूत, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, डा.सौरभ शर्मा, भारत अरोड़ा, अनिल नेताजी, डा. पराग गौतम, सुनीता फागना, रंधावा फागना, विनोद कौशिक, बॉबी रावत आदि मौजूद थे।

फोटो-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव राजन ओझा के निवास पर राजनीति हालातों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करती हुई।
फोटो-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा फरीदाबाद में राजीव गांधी चौक पर बनी स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button