
फोटो- पलवल में बेटी-बचाओ-बेटी पढाओ प्रकोष्ठ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी व हरियाणा प्रभारी नंदा डगला का स्वागत करते संतोष शर्मा व अन्य।
देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
पलवल, 11 मई। भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने कहा है कि भाजपा ही सही मायनों में महिलाओं के हितों की पक्षधर है। सरकार ने महिलाओं के हितों में अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को अम्लीजामा पहनाया गया है। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया है। प्रदेशाध्यक्ष दांगी पलवल के जवाहर नगर कैंप लाईबे्ररी में भाजपा के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहीं थी। महिला मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के उपरांत पहली बार पलवल पहुंचने पर उनका शॉल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष शर्मा द्वारा किया गया।
इनका भी हुआ सम्मान
इस मौके पर महिला मोर्चा हरियाणा की प्रदेश प्रभारी नंदा डगला, जिला प्रभारी राज राणा बालियान का भी सम्मान किया गया।
हरियाणा से हुई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शुरूआत: सुनीता दांगी
प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ वर्ष पूर्व हरियाणा के पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शुरूआत की थी उसी का परिणाम है कि बेटियां हर क्षेत्र में बेटों की बराबरी कर रही हैं और बेटियां आज बेटों से संख्या में कहीं ज्यादा हैं। जिसका असर पलवल में भी साफ देखने को मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए आपकी बेटी-हमारी बेटी, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना, पिछडा वर्ग महिला स्मृद्धि योजना, सक्षम योजना, निराश्रित बच्चों को वित्तिय सहायता योजनाओं को लेकर विस्तृत रूप से समझाया साथ ही उन्होंने महिलाओं से भाजपा से जुडने का भी आह्वान किया।
कुमारी राखी चौधरी को भी किया सम्मानित
वहीं कार्यक्रम में हाल ही में कुरुक्षेत्र में हुई हरियाणा राज्य बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता कुमारी राखी चौधरी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
इन्होंने किया स्वागत
वही जिला संयोजक संतोष शर्मा एवं सह संयोजिकाएं किरण शर्मा एडवोकेट, योगेश चौधरी खेल जगत की पंजाप्रो एवं वेटलिफ्टिंग मैं राष्ट्रीय चैंपियन तथा व्यवसायी एवं समाज सेविका रेनू मंगला आदि ने प्रदेश से आई हुई मातृशक्ति एवं विभूतियों का पारंपारिक तरीके से फूल बुके,गले में राधा कृष्ण के पटके, कंधे पर शॉल, फूलों की माला तथा राधा कृष्ण की स्मृति चिन्ह भेंट कर बृज की धरा पलवल में अपने- अपने निराले अंदाज में भव्य स्वागत किया।
संतोष शर्मा ने जताया आभार
सम्मान समारोह के आयोजक संतोष शर्मा ने प्रत्येक महिलाओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए हरियाणा वह केंद्र भाजपा सरकार की द्वारा चलाई गई महिलाओं के हित में योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रशंसा की और कहां किसी भी बेटी एवं महिलाओं को किसी भी तरह से परेशान नहीं रहने दिया जाएगा। सरकार द्वारा वर्तमान की तरह आगे भी लाभान्वित किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा पूरे जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत। पूरी टीम पूरे जिले में जी तोड़ मेहनत करके हजारों महिलाओं को सरकार की योजनाओं से अवगत करा कर लाभान्वित किया है। यह आज उसका जीता जागता उदाहरण है।
इन्होंने भी किया संबोधित
इस अवसर पर भाजपा की मंडल सचिव क्रांति शर्मा, सीमा राजपाल, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ की पूर्व जिला सह संयोजिका वर्तमान में जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनीता सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी नीरज दहिया, कुसुम गिरी, पलवल सह संयोजिका सविता शर्मा, पलवल कार्यकारिणी सदस्य पूनम ठाकुर, निकिता गौतम, रेनू गिरी, सुषमा कोली, तीनों विधानसभाओं की कानूनी सलाहकार एडवोकेट बृजेश चौधरी, गीता शर्मा, अर्चना ठाकुर, कोमल राजपूत आदि ने विभिन्न प्रकार की जानकारी देते हुए अपने-अपने विचार रखे।

