
फोटो- एनआईटी विधानसभा में पूर्व भाजपा प्रत्याशी यशवीर डागर द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाग लेते केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा तथा लोगों का जनसैलाब।
देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 अगस्त । केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पूरे देश में हर वर्ष की भांति भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर गली, मोहल्ले, कस्बे और शहर में यह तिरंगा यात्रा पिछले कई दिनों से निकाल रहे है। कल देश आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा और तिरंगे के मान सम्मान और अभिमान के लिए जिन्होंने कुर्बानियां दी है। जिसे हमें सहेज कर रखना होगा। भारत सरकार में भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी यशवीर डागर द्वारा प्याली चौक से एयर फोर्स चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा के समापन पर उपस्थित हजारों की संख्या में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। यह यात्रा प्याली चौक से शुरू होकर न्यू जनता कालोनी, डबुआ चौक, जवाहर कालोनी, कपड़ा चौक के बाद एयर फोर्स चौक पर सम्पन्न हुई। इस यात्रा में युवाओं का जोश देखने लायक था वहीं यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवीर डागर की जमीनी पकड को दर्शा रही थी। यात्रा में जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा ने वातावरण को पूरी तरह से देशभक्तिमय बना दिया।
ये रहे मुख्यरूप से मौजूद
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता यशवीर डागर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह, निर्वतमान पार्षद वीर सिंह नैन, जिला महामंत्री भाजपा डा. आर.एन.सिंह, मूलचंद मित्तल, नंगला मंडल अध्यक्ष कविन्द्र फागना, आदेश यादव, अजय यादव, झम्मन लाल शर्मा, मनोज बालियान, सुदर्शन कुमार, दिनेश राघव, राजकुमार, संजीव सोम, नंदकिशोर जुयाल, राजेश लखेरा, राजू सिंह, दिगम्बर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा का स्वागत किया।
मोदी के 9 साल बेमिशाल: गुर्जर
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि तिरंगे पर कभी आंच नहीं आने देंगे। पिछले नौ सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तिरंगे का सम्मान और शान केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बड़ी है और हम इसका सम्मान और ज्यादा बढ़ाना है। 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराया जाए इसके लिए 13, 14 और 15 अगस्त का समय तय किया गया है। इसी जन अभियान ने हर घर तिरंगा फहराया जाए उसके लिए तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकली जा रही है। यह तिरंगा किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का है। इस तिरंगे के लिए देश के लोगों ने कुर्बानियां दी है। कुर्बानियों को याद करना ताकि आने वाली पीढियों को इससे अवगत कराना हमारा काम है और हम सभी भाजपा कार्यकर्ता इस काम में लगे हुए है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने घरों, कोठियों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, फैक्ट्रियों सहित तमाम कार्यालयों पर आगामी 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के ज्ञात-अज्ञात शहीदों जिन्होंने देश की आजादी में और देश की सुरक्षा के लिए अन्य युद्धों में शहादत दी है। उन्हें शत-शत श्रद्धांजलि देकर राष्ट्र का स्वतंत्रता दिवस मनाएं।
देश में मोदी, प्रदेश में मनोहर व फरीदाबाद में कृष्णपाल गुर्जर के प्रयासों से हो रहा विकास: यशवीर डागर
इस मौके पर एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी यशवीर डागर ने अपने संबोधन में भारी संख्या में आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आर्शीवाद से एनआईटी विधानसभा क्षेत्र का विकास प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी, हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर के आर्शीवाद व केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्झापाल गुर्जर के प्रयासों से समूचे फरीदाबाद में सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य हो रहा है।