
फोटो-भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित करते किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. यशपाल मावई व जनरल बॉडी के जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया व महामंत्री वीरपाल दीक्षित।
देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
पलवल, 27 अगस्त। भाजपा किसान मोर्चा पलवल जिला कार्यकारिणी एवं मंड़ल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. यशपाल मावई ने यह घोषणा पार्टी की जनरल बॉडी के जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया व महामंत्री वीरपाल दीक्षित की मौजूदगी में पलवल स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर की।
भाजपा किसान मोर्चा में किसको मिला क्या दायित्व
जिलाध्यक्ष डॉ. यशपाल मावई के अनुसार जिला कार्यकारिणी में रामस्वरूप डागर, शिवओम दीक्षित, प्रवीण छावडी, नरेश सेजवाल, महेश जाखड, यशपाल ठाकुर व प्रवेश भारद्वाज को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि भारत शर्मा व यतेन्द्र डागर को जिला महामंत्री का दायित्व सोंपा गया है। वहीं सुदामा जाखड़, राकेश कुमार, मोहन श्याम, विनीत पटेल, खजान ठाकुर व मंजीत सिंह को सचिव तथा कृष्ण शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोंपी गई है। इनके अलावा सत्यप्रकाश जाटव को जिला मीडिया प्रभारी व नरेन्द्र मोहन मिश्रा को सह-मीडिया प्रभारी बनाया गया है। नरेश मावई सोशल मीडिया प्रभारी होंगे वहीं गरैरप खटाना आईटी सैल संयोजक तथा बंटी मावई को आईटी सैल का सह-संयोजक मनोनीत किया गया है।
कौन-कौन बने मंडल अध्यक्ष
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. यशपाल मावई ने बताया कि पलवल जिले के 7 मंड़ल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है इनमें जितेन्द्र को पलवल, गोपाल को चांदहट, रमेश नम्बरदार को धतीर, नवीन बैंसला को हथीन, मनोज भडाना को मंडकौला, खालिद खान को उटावड तथा भगवत दयाल को हसनपुर मंडल किसान मोर्चा का मंड़ल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।