Deprecated: Optional parameter $query_type declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $order declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 849

Deprecated: Optional parameter $custom_content declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $paragraph_number declared before required parameter $content is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 984

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $sub_title declared before required parameter $the_post is implicitly treated as a required parameter in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/plugins/class-tielabs-fbinstant-articles.php on line 100
तिगांव में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ऐसे बरसे जैसे मेघ, 1525 करोड की दी बडी सौगात – DeshAajTak
अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगुजरातगुरूग्रामचंडीगढ़दिल्लीनोएडापंजाबपलवलफरीदाबादमध्य प्रदेशराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयहरियाणा

तिगांव में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ऐसे बरसे जैसे मेघ, 1525 करोड की दी बडी सौगात

विधायक राजेश नागर के संयोजन मेें पहुंची विशाल भीड से गदगद हुए मुख्यमंत्री, मनोहालाल थपथपा गए राजेश नागर की पीठ


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

विधायक राजेश नागर अधिकारियों से हुए खफा, बोले- अधिकारी बताएं आखिर उनपर किसका दबाव रहता है, मौके पर ही मुख्यमंत्री ने 4 बडे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के दिए आदेश
देशपाल सौरोत
फरीदाबाद/तिगांव, 27 मार्च। रविवार को तिगांव की अनाज मंडी मैदान में आयोजित प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने दिल खोलकर विकास योजनाओं का निटारा खोला। रैली के संयोजक एवं तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश नागर के संयोजन में ठहाके मार रहे जन-सैलाब से गदगद मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी ऐसे बरसे जैसे मेघ। हजारों-हजारोंं की तादाद में मुख्यमंत्री को सुनने पहुुचे लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल का दिल जीत लिया और उन्होंने अपना भाषण शुरू करते हुए विधायक राजेश नागर की हां में हां मिलाते हुए जिले के विकास के लिए 1525 करोड रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का ऐलान कर खचाखच भरे पूरे पंडाल को तालियां से गुजायमान करने पर मजबूर कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूल-चूक लेनी-देनी वाला कहावत को मानते हुए अगर और कोई भी डिमांड है तो वह बाद में बता देना उसे भी पूरी करूंगा।
तिगांव में जहां देखो वहीं दिखाई दिए लोग ही लोग
भीड़ के लिहाज से आज तिगांव की अनाज मंडी में तो चारो ओर लोग-ही लोग दिखाई दे रहे थे वहीं तिगांव के चारों ओर सडकों पर भी एक तरह से लोगों का मेला सा लगा रहा। तिगांव में आज जहां देखो वहां लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। इस दौरान लोगों ने मनोहरलाल जिंदाबाद, राजेश नागर जिंदाबाद के नारों से आसमान को गुंजायमान कर दिया। हरियाणा प्रगति रैली के संयोजक एवं तिंगाव से विधायक राजेश नागर ने मुख्यमंत्री सहित वहां आये अन्य मंत्री, विधायकों, भाजपा नेताओं व अतिथियों का स्वागत किया वहीं मुख्यमंत्री को एक बडी माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
अब विधायक राजेश नागर की अनदेखी नहीं चलेगी, मुख्यमंत्री बोले- ऐसे अधिकारी जिले से तो बाहर होंगे ही और अगर शिकायत सही पाई गई तो ठोकूंगा जेल में
मुख्यमंत्री मनोहरलाल आज इतने खुश दिखाई दिए कि उन्होंने हजारों करोड के विकास कार्यों की घोषणा की वहीं विधायक राजेश नागर की शिकायत पर बेलगाम अधिकारियों को सुधर जाने की खुली चेतावनी भी दी। सीएम ने मंच पर खुले तौर पर कहा कि विधायक राजेश नागर ने ऐसे 4 अफसरों के नाम लिख के दिए हैं जो उनके काम नहीं करते। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगले 15 दिन में इन 4 अधिकारियों को न केवल यहां से बदल दिया जाएगा बल्कि उनके खिलाफ जांच कराकर सख्त कार्रवाई भी की जायेगी वहीं अगर जांच में ये दोषी पाए गए तो ऐसे अधिकारियों को जेल में भी ठोकूंगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि सुधर जाओ। मुख्यमंत्री की इस चेतावनी के बाद ना केवल अधिकारियों में हडकंप मच गया बल्कि भ्रष्ट अधिकारियों को बढावा देने वाले नेताओं के चेहरे भी फक पड गए। बता दें कि सीएम के संबोधन से पूर्व रैली के संयोजक एवं विधायक राजेश नागर ने अपने सम्बोध में कहा कि सीएम साहब जिले में कुछ अधिकारी तो विधायकों की बात सुनते और कार्य करते हैं लेकिन कुछ अधिकारी काम करने की बजाय कह देते हैं कि ऊपर से दबाव है , इसलिए काम नहीं कर सकते। ऐसे अधिकारियों से पूछा जाये कि उन अधिकारियों के पास ऊपर से किस का दबाव होता है, जो वह जनता का सही काम भी नहीं कर पाते। नागर ने कहा कि सीएम साहब आपसे गुजरिश है कि ऐसे अफसरों को अपने साथ चंडीगढ ले जाएँ। उसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि विधायक राजेश नागर ने ऐसे 4 अफसरों के नाम लिख के दिए हैं जो काम नहीं करते। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगले 15 दिन में उन अधिकारियों को न केवल यहां से बदल दिया जाएगा बल्कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जायेगी। मुख्यमंत्री की उक्त चेतावनी के बाद तो सभा स्थल में जहाँ पंडाल लोगों की तालियों से गडगडा उठा वहीँ कई अफसरों के चेहरे उतर गए और उनमे कानाफूसी शुरू हो गयी। अफसरों के अलावा कई उन नेताओं के चेहरे भी लटक गए, जो ऐसे अधिकारियों को बढावा देते हैं।
भ्रष्टाचार का काल मनोहरलाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी भी हालत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकाल में ना केवल भ्रष्टाचार को बढावा दिया गया बल्कि छिपाया भी जाता था। लेकिन हमारी सरकार में किसी सी भी हालत में भ्रष्टाचार से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और ना ही छिपाया जाएगा, बल्कि ऐसे अधिकारियों को बेनकाब कर जनता को भी जागृत किया जायेगा।
सात सालों में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में बढ़ाए सार्थक कदम: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में इन सात सालों में सार्थक कदम बढ़ाएं हैं। अंत्योदय की भावना से जहां समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जा रहा है वहीं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सरकार हर स्तर पर सजग है।
सात साल बेमिसाल के रूप में याद कर रही है फरीदाबाद की जनता: कृष्णपाल
हरियाणा प्रगति रैली में भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद जिला में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्ष पर करारी चोट करते हुए कहा कि फरीदाबाद में पूर्व की सरकारों ने केवल वोट लेने में ही विश्वास रखा जबकि फरीदाबाद जिला की पूर्ण रूप से अनदेखी रखी गई। मनोहर सरकार में इन सात सालों में फरीदाबाद जिला विकास के दृष्टिकोण से अग्रणी जिलों में शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि सात साल बेमिसाल के रूप में फरीदाबाद जिला की जनता याद कर रही है। उन्होंने मंच से खुल तौर पर कहा कि कांग्रेसी यह बताएं कि उन्होंने फरीदाबाद को अपने राज में क्या दिया और भाजपा राज में मात्र सात सालों में फरीदाबाद कितनी विकास की बुलंदियों पर पहुंचा है इसके लिए वह मंच पर खुली बहस करने के लिए तैयार हूं।
सबका साथ, सबका विकास करते हुए सबका विश्वास जीत रही सरकार : मूलचंद शर्मा
हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने सबका साथ, सबका विकास करते हुए सबका विश्वास जीता है। जनसेवा की नीति को क्रियान्वित करते हुए सरकार कदम बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल बने सही मायनों में विकास पुरूष: सीमा त्रिखा
बडखल की विधायक सीमा त्रिखा ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सही मायनों में विकास पुरूष बताया। समूचे हरियाणा प्रदेश को समानता की माला में पिरोकर फरीदाबाद के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। आज फरीदाबाद विकास की बुलंदियों को छू रहा है। फरीदाबाद में सडकों और उनपर पुलों, रेलवे पुलों,नहरों पर पुलों के निर्माण सहित नगर निगम क्षेत्र सहित हजारों करोड़ के विकास कार्यो की सौगात देने के लिए वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।
रैली संयोजक विधायक राजेश नागर ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
हरियाणा प्रगति रैली के संयोजक एवं तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कहा कि तिगांव के वीरों ने देश की आजादी और द्वितीय विश्व युद्ध सहित अब भी भारतीय सेना में हर घर से जवान सेवा कर रहा है। तिगांव क्षेत्र में ग्रेटर फरीदाबाद बसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों में दिए जा रहे सहयोग पर आभार जताया।
कौन-कौन रहे मुख्यरूप से मौजूद
तिगांव अनाजमंडी में आयोजित प्रगति रैली में विधायक राजेश नागर के अलावा भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक नैनपाल रावत, विधायक प्रवीण डागर, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, विधायक सुभाष सुधा, सीएम के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, संदीप जोशी, भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-सयोंजक निवर्तमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, उप-महापौर मनमोहन गर्ग, मीडिया एडवाइजर अमित आर्य, ओएसडी गजेंद्र फौगाट, मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ व सहित जिला प्रशासन से सीपी विकास अरोड़ा, डीसी जितेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

फोटो- तिगांव अनाज मंडी में आयोजित प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल का बडी माला से स्वागत करते रैली संयोजक विधायक राजेश नागर, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहण मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, नैनपाल रावत व अन्य।
फोटो- तिगांव अनाज मंडी में आयोजित प्रगति रैली में उपस्थित भारी भीड़।
फोटो- तिगांव अनाज मंडी में आयोजित प्रगति रैली में मंचासीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल से वार्ता करते रैली संयोजक विधायक राजेश नागर।
फोटो- तिगांव अनाज मंडी में आयोजित प्रगति रैली में उपस्थित जनसैलाब को हाथ उठाकर अभिवादन स्वीकारते मुख्यमंत्री मनोहरलाल, रैली संयोजक विधायक राजेश नागर, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहण मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, नैनपाल रावत, नरेन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा व अन्य।

 


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/vhosts/searchingkaro.com/deshaajtak.com/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button