
फोटो- बडखल लेक स्थित फाल्कन होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करतीं बडखल की विधायक सीमा त्रिखा व शहर की प्रमुख महिला हस्तियां।
देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 सितम्बर। बडखल विधानसभा क्षेत्र भाजपा की मौजूदा विधायक एवं हरियाणा की पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए एतिहासिक फैसले ले रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पास हो चुका है जिसकी गूंज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। अब विधानसभा लोकसभा में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होगी। जबकि हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी पहले ही सुनिश्चित की गई है। विधायक सीमा त्रिखा सोमवार को बडखल लेक स्थित फाल्कन होटल में आयोजित प्रैस वार्ता को संबोधित कर रहीं थी।
ये भी रहीं मुख्यरूप से मौजूद
इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा के साथ पूजा शर्मा, जया गोयल, शुभ तनेजा, डाक्टर पुनिता हसीजा, मीनू राजन भाटिया, प्रियंका, अंजू सहित अन्य शहर की कई सामाजिक एवं आरडब्ल्यूए से जुडी अनेकों गणमान्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
महिलाओं में हर चुनौती स्वीकार करने की हिम्मत होती है-सीमा त्रिखा
बढखल की विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि महिलाओं में हर चुनौती स्वीकार करने की हिम्मत होती है। आज महिलाएं पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में कन्धे से कन्धा मिला कर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है। अब महिलाएं भी राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल संसद से पास होने के बाद कांग्रेस ने मजबूरी में महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह बिल हमारा संकल्प था, मगर मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने मजबूरी में इसका समर्थन किया। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि महिला के जीवन का हर रंग और संघर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में समाधान जब बनता जाता हो तो हमें हर दिन दिवाली-होली ही दिखाई देती है।
मोदी ने किया महिलाओं का सम्मान जबकि कांग्रेस आजक करती रही दिखावा: सीमा त्रिखा
विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को आरक्षण देने का मात्र दिखावा ही करती आई है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में महिलाओं को सही मायनों में उनका हक दिया है। उन्होंने भाजपा सही मायनों में महिलाओं के हकों की पक्षघर है, इसका प्रमाण है कि 2008 के बिल की बात करें तो उस वक्त कांग्रेस के सहयोगियों ने साथ छोड़ दिया था, मगर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस का समर्थन किया था, क्योंकि महिला आरक्षण के बिल पर हमारी स्पष्ट रणनीति थी और हमारी नियत भी साफ थी। मगर 2010 से 14 तक बहुमत के बाद भी कांग्रेस ने यह बल क्यों नहीं पास करवाया। असली नीयत उसमें झलकी थी। उन्होंने कहा कि मैं तो स्तब्ध थी कि जब सोनिया जी ने कहा कि यह हमारा बिल है। लेकिन वोटिंग-इंट्रोडक्शन का समय आया तो वो खुद उपस्थित नहीं थीं। मुझसे वह उम्र में बड़ी हैं इसलिए मैं मर्यादा में कहना चाहती हूं। अगर आप उनके भाषण को सुनेंगे तो उनके भाषण में दो चीजें स्पष्ट होती हैं-राजीव गांधी जी ने कोशिश की थी मगर फेल हो गए, यह सोनिया जी के अपने शब्द हैं। दूसरा बार-बार कांग्रेस के प्रतिनिधि में कहते आए हैं कि 73वां और 74वां संशोधन राजीव जी लेकर आए, यह सत्य नहीं है, क्योंकि खुद सोनिया गांधी ने स्वीकार किया है कि यह पीवी नरसिम्हा राव की देन थी। विधायक सीमा त्रिखा ने आगे कहा कि हमारा यह संकल्प था और विपक्ष की यह मजबूरी थी, क्योंकि पिछले 9 वर्षों में आप देश में व्यवस्थाएं देखें, सामाजिक सोच देखें, बहुत बड़ा बदलाव आया है।
शही की सामाजिक एवं आरडब्ल्यूए से जुडी अनेकों गणमान्य महिलाओं ने जताया सीमा त्रिखा का आभार, मोदी को बताया महिला हितैषी
बाद में शहर की प्रमुख हस्तियां जया गोयल, शुभ तनेजा, डाक्टर पुनिता हसीजा, मीनू राजन भाटिया, प्रियंका, अंजू सहित अन्य शहर की कई सामाजिक एवं आरडब्ल्यूए से जुडी अनेकों गणमान्य महिलाओं ने अपने संबोधन में जहां बडखल की विधायक सीमा त्रिखा को अपना समर्थन देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि आज सही मायनों में देश में उन्होंने महिलाओं का बडा सम्मान किया है। अब 33 प्रतिशत की संख्या में लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं की संख्या होगी तो निश्चित तौर पर देश में महिला सशक्त होगी। उन्होंने एक स्वर से विधायक सीमा त्रिखा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से जुडी हम सब महिलाओं को एक मंच पर लाकर सही मायनों में उन्होंने हम सब महिलाओं का सच्चे दिल से सम्मान किया है।